नारी सुरक्षा की दी जानकारी दी

हसनपुर : पुलिस महानिदेशक सुलखान ¨सह के आदेश पर पुलिस 4 से 10 दिसंबर तक नारी सुरक्षा सप्त

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Dec 2017 07:29 PM (IST) Updated:Mon, 04 Dec 2017 07:29 PM (IST)
नारी सुरक्षा की दी जानकारी दी
नारी सुरक्षा की दी जानकारी दी

हसनपुर : पुलिस महानिदेशक सुलखान ¨सह के आदेश पर पुलिस 4 से 10 दिसंबर तक नारी सुरक्षा सप्ताह मना रही है। डीजीपी के आदेश के क्रम में सोमवार को हसनपुर के प्रभारी निरीक्षक डीके शर्मा ने नगर के कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय लालबाग पहुंचकर बालिकाओं को नारी सुरक्षा से संबंधित जरूरी जानकारी दी। श्री शर्मा ने छात्राओं को पुलिस मदद के लिए टोल फ्री नंबर तथा महिला सुरक्षा से संबंधित बनाए गए कानून की जानकारी दी। उन्होंने कहा पुलिस हर वर्ष दिसंबर माह में नारी सुरक्षा सप्ताह मनाते हुए महिलाओं को उनकी सुरक्षा के प्रति आश्वस्त एवं जागरूक करेगी।

chat bot
आपका साथी