मारपीट में पांच लोग घायल, फायरिग का आरोप
गजरौला मुहल्ला आजादनगर में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट में पांच लोग घायल हो गए।
गजरौला : मुहल्ला आजादनगर में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। एक पक्ष ने फायरिग का भी आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
मुहल्ला निवासी सुभाष कुमार धोखाधड़ी के मामले में जेल से पैरोल पर आया हुआ है। गुरुवार की रात साढ़े नौ बजे पड़ोसी नन्हें से पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों के लोगों में मारपीट हो गई। आरोप है कि नन्हें पक्ष के लोगों ने सुभाष, उसके पुत्र बंटी, राकेश, उसकी पत्नी नीलम व विवेक को पीट कर घायल कर दिया।
जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों का सीएचसी पहुंचाया। पीड़ित पक्ष ने तहरीर दी है। तहरीर में फायरिग का भी आरोप लगाया गया है। कस्बा प्रभारी उपनिरीक्षक रजनीश कुमार ने बताया जांच की जा रही है।