नकली किन्नर को असली ने पीटा, कपड़े फटे

बाजार में वसूली कर रहे एक नकली किन्नर को असलियों के ग्रुप ने घेरकर रंगे हाथों पकड़ लिया और हंगामा करते हुए उसकी धुनाई लगा दी। इस बीच नकली के कपडे भी फट गए। शोर शराबा होने पर पहुंची पुलिस ने उसे असलियों से छुडा कर जैसे ही पूछताछ शुरू की तो नकली किन्नर फरार हो गया। उसका पीछा भी किया लेकिन वह हाथ नहीं आया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Sep 2018 10:41 PM (IST) Updated:Mon, 17 Sep 2018 10:41 PM (IST)
नकली किन्नर को असली ने पीटा, कपड़े फटे
नकली किन्नर को असली ने पीटा, कपड़े फटे

गजरौला : बाजार में वसूली कर रहे एक नकली किन्नर को असली किन्नरों के ग्रुप ने घेरकर पकड़ लिया और हंगामा करते हुए उसकी धुनाई लगा दी। इस बीच नकली के कपड़े फट गए। शोर शराबा होने पर पहुंची पुलिस ने उसे छुड़ा कर जैसे ही पूछताछ शुरू की तो नकली किन्नर फरार हो गया।

यह मामला सोमवार की शाम चार बजे का है। सरकारी अस्पताल के ठीक सामने गली में तीस साल का नकली किन्नर दुकानों से वसूली कर रहा था। बैटरे की दुकान के स्वामी मोहम्मद हाशिम ने उसे दस रुपये भी दिए। इसी बीच 5-6 असली किन्नरों का एक ग्रुप पहुंच गया और नकली को घेर लिया। उससे उसके बारे में जानकारी करने लगे।

नहीं बताने पर उसके साथ खींचतान व मारपीट शुरू कर दी। इससे हंगामा मच गया। आसपास के अन्य लोग दुकानों से बाहर निकल आए। पास स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा पर तैनात पुलिस कर्मी शोर शराबा सुनकर पहुंच गए। असलियों से नकली को छुड़ाकर उससे पूछताछ करने लगे। इसी बीच वह उनसे हाथ छुड़ाकर भाग खड़ा हुआ। उसका पीछा भी किया, लेकिन हाथ नहीं आया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मारपीट के दौरान नकली किन्नर के कपड़े भी फट गए। असली किन्नरों का कहना था कि यह नकली था। उनके क्षेत्र में घूम रहा था। इसकी उन्हें कई दिनों से तलाश थी। इधर थाना पुलिस ने इस बारे में सूचना मिलने से इन्कार किया है।

chat bot
आपका साथी