209 शस्त्र धारकों को मिली असलहा रखने की छूट

डीएम की सख्ती के बाद जिले में

By JagranEdited By: Publish:Fri, 12 Apr 2019 12:09 AM (IST) Updated:Fri, 12 Apr 2019 12:09 AM (IST)
209 शस्त्र धारकों को मिली असलहा रखने की छूट
209 शस्त्र धारकों को मिली असलहा रखने की छूट

अमरोहा: असलहा को लेकर जिलाधिकारी उमेश मिश्र की सख्ती रंग ला रही है। अब तक जिले में करीब 83 फीसद असलहा जमा हो चुके हैं। जबकि 209 शस्त्र धारकों को असलहा रखने की छूट मिली है। करीब 10 शस्त्र धारकों के लाइसेंस निरस्त भी किए गए हैं।

लोकसभा चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को जिला प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय है। जिलाधिकारी उमेश मिश्र की ओर से भी असलहा जमा कराए जाने को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। उसका असर भी दिख रहा है। तेजी से असलहा जमा कराए जा रहे हैं। यहां तक कि असलहा धारकों से पिछले छह माह में खरीदे गए कारतूसों का भी विवरण लिया जा रहा है। जिले में कुल शस्त्र लाइसेंस की संख्या 10,661 है। इनमें करीब 198 शस्त्र लाइसेंस महिलाओं को जारी किए गए हैं। अब तक 8850 असलहा जमा कराए जा चुके हैं। आपराधिक मामलों में लिप्त करीब 10 लोगों के लाइसेंस निरस्त किए जा चुके हैं। केवल 209 शस्त्र धारकों को ही असलहा रखने की छूट दी गई है। इनमें ज्यादातर बड़े कारोबारी या बैंक व पेट्रोल पंप आदि स्थानों पर सुरक्षा गार्ड की नौकरी करने वाले लोग हैं।

chat bot
आपका साथी