निकाय चुनाव की तैयारियों पर जोर

अमरोहा: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन ¨सह ने कहा कि कार्यकर्ता निकाय

By JagranEdited By: Publish:Tue, 17 Oct 2017 10:31 PM (IST) Updated:Tue, 17 Oct 2017 10:31 PM (IST)
निकाय चुनाव की तैयारियों पर जोर
निकाय चुनाव की तैयारियों पर जोर

अमरोहा: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन ¨सह ने कहा कि कार्यकर्ता निकाय चुनाव की तैयारियों पर जोर दें।

केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के बारे में जनता को बताते हुए संगठन को मजबूत करने का काम करें। मंगलवार को वह बिजनौर स्थित एक बैंक्वेट हाल में बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से जनता लाभांवित हो रही है। विरोधी दल सरकार की छवि धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि जिले में निकाय चुनाव को लेकर पदाधिकारी व कार्यकर्ता जी-जान से जुट जाएं। निकाय चुनाव में भी परचम फहराना है। जिलाध्यक्ष डॉ. ऋषिपाल नागर ने आभार जताया।

chat bot
आपका साथी