जोन चार में पंद्रह दिन बाद पटरी पर लौटेगी पेयजल व्यवस्था

जागरण संवाददाता अमरोहा नगर के जोन चार में पेयजल आपूर्ति दो माह बाद भी अपनी पटरी पर नहीं लौटी है। गर्मी में सैकड़ों घरों में पेयजल की किल्लत बनी हुई। जिससे वह हैंडपंपों का सहारा ले रहे हैं। जबकि पालिका प्रशासन क्षेत्र में 15 दिन के अंदर सुचारू रूप से पेयजल आपूर्ति चालू करने की दावेदारी कर रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 12 Apr 2019 12:17 AM (IST) Updated:Fri, 12 Apr 2019 06:08 AM (IST)
जोन चार में पंद्रह दिन बाद पटरी पर लौटेगी पेयजल व्यवस्था
जोन चार में पंद्रह दिन बाद पटरी पर लौटेगी पेयजल व्यवस्था

अमरोहा : नगर के जोन चार में पेयजल आपूर्ति दो माह बाद भी पटरी पर नहीं लौटी है। गर्मी में सैकड़ों घरों में पेयजल की किल्लत बनी हुई है। जिससे वे हैंडपंपों का सहारा ले रहे हैं। जबकि पालिका प्रशासन क्षेत्र में 15 दिन के अंदर सुचारू रूप से पेयजल आपूर्ति चालू करने के दावे कर रहा है।

दरअसल, नगरवासियों को पेयजल आपूर्ति के लिए छह जोन में बांटा गया है। जिसमें छह ट्यूबवेलों से घर-घर पेयजल आपूर्ति की जाती है। जिसमें ट्यूबवेल आवास विकास कालोनी प्रथम, मंडी रोड स्थित मोहल्ला मोतीनगर और नगरपालिका परिसर का ट्यूबवेल खराब होने से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बाधित है। कहीं पानी का प्रेशर नहीं तो कहीं पानी के साथ रेत आने की समस्या है। दो माह पूर्व पालिका प्रशासन ने जल निगम को तीनों ट्यूबवेलों के रिबोर कराने के लिए 33 लाख रुपये का ठेका भी दिया। जिसमें जल निगम ने मंडी रोड स्थित मोतीनगर में पुराने ट्यूबवेल को उखाड़कर रिबोर कार्य शुरू भी किया, लेकिन रिबोर कार्य फेल हो गया। जिससे क्षेत्र के हजारों घरों में पेयजल की किल्लत बनी हुई है। लोग हैंडपंपों व मोल के पेयजल का सहारा ले रहे हैं। पालिका ने किसी टैंक व अन्य माध्यम से पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं की है। लोगों के आक्रोश को देख पालिका ने 15 दिन पहले मोहल्ला नल में सीओ आफिस के पीछे पेयजल आपूर्ति चालू कराने के लिए रिबोर की प्रक्रिया शुरू करा दी है। ऊपर से गर्मी दूसरी तरफ पानी किल्लत ऐसे में लोग परेशान हैं। जलकल अभियंता ने बताया कि पंद्रह दिन के अंदर क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति चालू हो जाएगी।

chat bot
आपका साथी