आज अमरोहा पहुंचेंगे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

जागरण संवाददाता, अमरोहा : नौगावां सादात विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में भाजपा ने ताकत झोक दी है। मुख

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 06:47 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 06:47 PM (IST)
आज अमरोहा पहुंचेंगे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
आज अमरोहा पहुंचेंगे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

जागरण संवाददाता, अमरोहा : नौगावां सादात विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में भाजपा ने ताकत झोक दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाद अब उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दूसरी बार फिर से अमरोहा पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को वह क्षेत्र के गांव बादशाहपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके आगमन का कार्यक्रम जिला प्रशासन को मिल गया है।

इन दिनों नौगावां सादात विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव अपने शबाब पर है। सभी दल मतदाताओं को रिझाने के लिए दिन-रात एक कर रहे हैं। इस मामले में भाजपा सबसे आगे है। बड़े नेताओं की जनसभा व जनसंपर्क कराए जा रहे हैं। बीती 24 सितंबर को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अमरोहा के गांव पपसरा में आए थे तथा यहां भी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर चुनाव को लेकर रणनीति बनाई थी। उसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्टी प्रत्याशी संगीता चौहान के समर्थन में गांव रझौहा में जनसभा को संबोधित किया था। इस क्रम में अब उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार (आज) दोबारा अमरोहा पहुंच रहे हैं। उनके आगमन का सरकारी कार्यक्रम आ गया है। शुक्रवार को 11:45 बजे उनका हेलीकॉप्टर विधानसभा क्षेत्र के गांव बादशाहपुर स्थित किसान इंटर कालेज के मैदान में उतरेगा। यहां पर डिप्टी सीएम जनसभा को संबोधित करेंगे। एक घंटा रुकने के बाद वह फिरोजाबाद के लिए रवाना हो जाएंगे। जिलाध्यक्ष बृजेश चौधरी ने बताया कि डिप्टी सीएम शुक्रवार को एक घंटा जिले में रहेंगे। उधर, जिला प्रशासन ने भी तैयारी कर ली हैं। हेलीपैड तैयार करा दिया गया है।

chat bot
आपका साथी