पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव

रूखालू रहरा थाना क्षेत्र के जयतोली गांव में 45 वर्षीय महिला का शव गांव के नजदीक बाग में पेड पर लटकी मिली।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 11:38 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 11:38 PM (IST)
पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव
पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव

रूखालू : रहरा थाना क्षेत्र के जयतोली गांव में 45 वर्षीय महिला का शव गांव के नजदीक बाग में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। घटना के पीछे घरेलू कलह बताई जा रही है।

गांव निवासी बलवंत सिंह की पत्नी रामवती का शव रविवार सुबह गांव के नजदीक एक बाग में पेड़ पर लटका मिला। इसकी सूचना से स्वजन में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने पर जनपद सम्भल के गांव सैंदलपुर निवासी मायके वालों ने गांव पहुंचकर विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। स्वजन घरेलू कलह के चलते आत्महत्या करने की बात कह रहे हैं।

पुलिस खुदकुशी के अलावा दूसरे बिदुओं पर भी जांच पड़ताल कर रही है। मृतका ने अपने पीछे तीन पुत्र तथा तीन पुत्रियों को छोड़ा है। एक बेटी की वह शादी कर चुकी थीं। महिला की मौत से बच्चों का रोते रोते बुरा हाल है। रहरा के थानाध्यक्ष रामप्रकाश शर्मा ने बताया जयतोली गांव में विवाहिता का शव पेड़ पर फांसी पर लटका मिला है। प्रथम ²ष्टया जांच में आत्महत्या की आशंका है। शव पीएम को भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पत्नी के न आने से आहत पति ने दी जान

रहरा : एक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव रहरई निवासी 22 वर्षीय ओमपाल सिंह की शादी एक साल पहले जनपद सम्भल के थाना रजपुरा के गांव तोमी से हुई थी। आपसी कलह के चलते पत्नी पिछले कुछ दिनों से मायके में रह रही थी। वह एक दो बार पत्नी को बुलाने भी गया था, लेकिन ससुरालियों ने नहीं भेजा। इसी तनाव के चलते शनिवार रात ओमपाल ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर स्वजन सम्भल ले जा रहे थे कि दम तोड़ दिया। जवान बेटे की मौत से स्वजन में चीख पुकार मच गई। थानाध्यक्ष रामप्रकाश शर्मा ने बताया युवक का शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी