चहारदीवारी के विरोध पर दबंगों ने दंपती को पीटा

अमरोहा : चहारदीवारी के विरोध पर दबंगों ने खेत पर पशुओं के लिए चारा काट रहे दंपती को पीटकर घायल कर दि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Oct 2018 10:38 PM (IST) Updated:Sun, 21 Oct 2018 10:38 PM (IST)
चहारदीवारी के विरोध पर दबंगों ने दंपती को पीटा
चहारदीवारी के विरोध पर दबंगों ने दंपती को पीटा

अमरोहा : चहारदीवारी के विरोध पर दबंगों ने खेत पर पशुओं के लिए चारा काट रहे दंपती को पीटकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों ओर से तीन लोगों को हिरासत में लिया है। घायल दंपती को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह घटना नौगावां थानांतर्गत गांव कमालपुर की है। गांव निवासी राजेंद्र ¨सह पेशे से किसान है और गांव में ही उसका एक आवासीय प्लाट है। इसकी चहारदीवारी को लेकर गांव के ही तुलाराम, सूबे ¨सह आदि से विवाद चल रहा है। दंपती ने दो दिन पहले गणमान्य लोगों की उपस्थित में अपने प्लाट की चहारदीवारी करा ली थी। इससे दबंग नाराज थे।

रविवार की सुबह राजेंद्र ¨सह पत्नी सुशीला देवी के साथ खेत पर पशुओं के लिए चारा काट रहा था। आरोप है तभी महीपाल ¨सह, सूबे ¨सह, नरेंद्र, नेमपाल आदि ने हमला बोल दिया। दोनों को बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। परिजनों ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने दोनों ओर से तीन लोगों को हिरासत में लिया है। घायल दंपती को सरकार अस्पताल में भर्ती कराया है।

chat bot
आपका साथी