साइबर ठगों ने कांट्रेक्टर के खाते से 30 लाख उड़ाए

अमरोहा साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। कांट्रेक्टर का खाता और फोन हैक कर 30 लाख ठग लिए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Aug 2020 12:20 AM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 07:03 AM (IST)
साइबर ठगों ने कांट्रेक्टर के खाते से 30 लाख उड़ाए
साइबर ठगों ने कांट्रेक्टर के खाते से 30 लाख उड़ाए

अमरोहा : साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। कांट्रेक्टर का खाता और फोन हैक कर 30 लाख रुपये निकाल लिए गए। मोबाइल पर मैसेज देखकर कांट्रेक्टर के होश उड़ गए। उन्होंने फौरन ही बैंक फोन कर खाते से लेनदेन बंद कराया। पीड़ित ने दिल्ली में मुकदमा दर्ज कराया है।

देहात थानाक्षेत्र के मोहल्ला सुबोध नगर में पवन कुमार गुप्ता का परिवार रहता है। वह पेशे से कांट्रेक्टर हैं। उनकी मैसर्स सुनहरी लाल बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से फर्म है। फर्म का मुख्य कार्यालय दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 11 में है। जबकि उनका बैंक खाता उत्तराखंड के चंपावत स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में है। दो अगस्त की रात साइबर ठगों ने बैंक खाते से जुड़ा उनका मोबाइल नंबर हैक कर लिया तथा ऑनलाइन लेन-देन के लिए किसी अनिकेत चक्रवर्ती और जूली मंडल को उनके बैंक खाते से जोड़ दिया। उसके बाद चार और लोगों को खाते से जोड़ा गया। चूंकि मोबाइल नंबर भी हैक कर लिया था, लिहाजा ओटीपी के माध्यम से पांच बार में 30 लाख रुपए की धनराशि उनके खाते से निकाल ली गई। यह रकम नेट बैंकिग के माध्यम से अनिकेत चक्रवर्ती और जूली मंडल के खाते में ट्रांसफर की गई। जबकि बाद में इन दोनों के खातों से भी रकम को अन्य खातों में ट्रांसफर कर लिया गया।

तीन अगस्त की सुबह पवन कुमार के मोबाइल पर 15 मिनट के अंतराल से छह मैसेज पहुंचे। इन्हें देख कर उनके होश उड़ गए। उनके खाते से 30 लाख रुपए निकल चुके थे। उनके मोबाइल पर ओटीपी का मैसेज तक नहीं आया। प्राथमिक पड़ताल में अनिकेत चक्रवर्ती व जूली मंडल के स्थायी पता की जानकारी नहीं हो सकी है। आनन फानन में उन्होंने संबंधित बैंक केयर में फोन कर खाते से लेनदेन बंद कराया। इस मामले में पीड़ित ने दिल्ली में मुकदमा दर्ज कराया है।

chat bot
आपका साथी