क्राइम ब्रांच ने​ किया नकली नोट छापने वाला गिरोह गिरफ्तार

पुलिस ने इनके कब्जे से 15 लाख 13 हजार 750 रुपये की नकली करेंसी पकड़ी है, एक लाख सात हजार अधबने नोट भी मिले हैं।

By Amal ChowdhuryEdited By: Publish:Sun, 01 Oct 2017 03:13 PM (IST) Updated:Sun, 01 Oct 2017 03:13 PM (IST)
क्राइम ब्रांच ने​ किया नकली नोट छापने वाला गिरोह गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच ने​ किया नकली नोट छापने वाला गिरोह गिरफ्तार

अमरोहा (जागरण संवाददाता)। अमरोहा में क्राइम ब्रांच ने पुलिस टीम के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नकली करेंसी छापने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरोह भारतीय समेत पांच देशों की नकली करेंसी छापता था। पुलिस ने इनके कब्जे से 15 लाख 13 हजार 750 रुपये की नकली करेंसी पकड़ी है। एक लाख सात हजार अधबने नोट भी मिले हैं। गिरफ्तार सदस्यों में से एक कश्मीरी युवक भी है। सरगना पाकिस्तानी है और वह थाईलैंड में बैठ कर गिरोह चलाता था।

शनिवार को पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र व अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि हसनपुर प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार शर्मा को क्षेत्र में नकली नोटों की सप्लाई करने वाले गिरोह के बारे में सूचना मिली थी। शुक्रवार शाम को टीम ने गंगवार गांव के जंगल में छापा मार कर तीन युवकों को नकली नोटों के साथ पकड़ लिया।

इनमें पंकज सैनी, नीरज सैनी और मुश्ताक अहमद खान शामिल हैं। इनके कब्जे से पुलिस को पांच लाख रुपये के नकली नोट (भारतीय करेंसी), एक डॉलर का अमेरिकी नोट, म्यांमार का 500 का नोट, सौ-सौ रुपये के दो नोट थाइलैंड और एक पांच सौ रुपये का नोट मलेशिया का मिला है।

पूछताछ में इन्होंने बताया कि उनके दो साथी मुरादाबाद के पीतलनगरी में किराए के मकान में रहकर नकली करेंसी छाप रहे हैं। पुलिस पीतलनगरी पहुंची और वहां से गजेंद्र सिंह व प्रवीण कुमार को दबोच लिया। यहां से पुलिस ने 10 लाख 13 हजार रुपये की तैयार नकली करेंसी और एक लाख सात हजार रुपये के अधबने नोट जब्त किए। एसपी ने बताया कि नोट बनाने के उपकरण भी मौके से मिले हैं।

यह भी पढ़ें: बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप उर्फ राजा भैया के पिता कुंडा में नजरबंद

एसपी के मुताबिक गिरोह का सरगना पाकिस्तान का रहने वाला जायद खान उर्फ गुलजार है, जो थाईलैंड में बैठकर ऑपरेट कर रहा था। गिरोह पांच देशों की नकली करेंसी बनाने का काम कर रहा था। इस संबंध में एटीएस व एनआइए को भी सूचित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: घूमते पशु होंगे नीलाम, लगेगा सख्त जुर्माना

chat bot
आपका साथी