कोरोना के खौफ में अपनों ने किया किनारा, योद्धाओं ने निभाया फर्ज

गजरौला कोरोना के खौफ से अपनों ने कर्म धर्म व फर्ज निभाना बंद कर दिया। ऐसा ही मामला सामने आया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 11:09 PM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 11:09 PM (IST)
कोरोना के खौफ में अपनों ने किया किनारा, योद्धाओं ने निभाया फर्ज
कोरोना के खौफ में अपनों ने किया किनारा, योद्धाओं ने निभाया फर्ज

गजरौला : कोरोना के खौफ से अपनों ने कर्म, धर्म व फर्ज निभाना बंद कर दिया। ऐसा ही मामला सामने आया है। जब अंतिम संस्कार की रस्म निभाने से स्वजन ने इन्कार कर दिया तो पालिका के यौद्धाओं ने आगे आकर न सिर्फ कर्म निभाया बल्कि इंसानियत का फर्ज भी अदा किया।

शहर के एक मुहल्ले में किराए पर रहने वाले व्यक्ति की कोरोना जांच रिपोर्ट कुछ दिनों पूर्व पॉजिटिव आई थी। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पॉजिटिव व्यक्ति अपने घर में ही होम आइसोलेट था। बुधवार की सुबह अचानक हालत बिगड़ गई और कुछ ही देर में मौत हो गई। मौत होने के बाद अंतिम संस्कार करने का समय आया तो अपनों ने साथ छोड़ दिया। इस बुरे वक्त के दौर में पालिका के यौद्धा सामने आए। वह पीपीई किट पहनकर पहुंचे। पॉजिटिव व्यक्ति के शव को ट्रेक्टर-ट्राली में रखकर तिगरी ले गए। वहां पर उन्होंने इंसानियत का फर्ज निभाते हुए अंतिम संस्कार किया। ईओ विजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पालिका कर्मियों ने ही उनका अंतिम संस्कार किया है। मास्क लगाने के लिए कहा तो वेव कर्मियों ने की मारपीट

बछरायूं : कोरोना काल मे विद्युत प्रबन्धक को कर्मचारियों से मास्क लगाने के लिए कहना भारी पड़ गया। कर्मचारियों ने प्रबन्धक से अभद्रता करते हुए मारपीट की। पुलिस ने चार कर्मचारियों के विरुद्ध सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

मामला वेव शुगर्स का है। यहां राहुल, पिटू, हिमांशु व गुरदीप शुगर मिल में कर्मचारी है। बढ़ते कोरोना काल मे शासन की गाइड लाइन के अनुसार मिल के विद्युत प्रबन्धक संजय शर्मा ने कार्य कर रहे उक्त कर्मियों से मास्क लगाने को कहा। इस पर चारों कर्मचारियों ने प्रबन्धक के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। मिल प्रबन्धक ने पुलिस को नामजद तहरीर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज वर्मा ने बताया प्रबन्धक की तहरीर पर पुलिस ने चारों कर्मचारियों के विरुद्ध 323, 504 व 506 की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

chat bot
आपका साथी