शहर हो गया नीचा, ड्रेनेज सिस्टम ही कारगर

अमरोहा शहर में जलभराव की स्थिति को लेकर पूर्व पालिकाध्यक्ष हाजी इकरार अंसारी ड्रेनेज सिस्टम को ही कारगर बता रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Sep 2020 11:33 PM (IST) Updated:Sat, 05 Sep 2020 11:33 PM (IST)
शहर हो गया नीचा, ड्रेनेज सिस्टम ही कारगर
शहर हो गया नीचा, ड्रेनेज सिस्टम ही कारगर

अमरोहा: शहर में जलभराव की स्थिति को लेकर पूर्व पालिकाध्यक्ष हाजी इकरार अंसारी केवल ड्रेनेज सिस्टम को ही कारगर बता रहे हैं। कहते हैं कि नालों का निर्माण केवल अब वैकल्पिक व्यवस्था बनकर रह गया है। जब तक शहर में ड्रेनेज सिस्टम लागू नहीं होगा उस समय तक समस्या जस की तस रहेगी।

अमरोहा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष हाजी इकरार अंसारी ने शहर की जलभराव की स्थिति के बारे में अपनी बात बेबाकी से रखी। बोले-मुझ से पहले के पालिकाध्यक्ष ने भी पानी निकासी के लिए तमाम प्रयास किए। प्रयास अब भी जारी हैं। नालों का निर्माण भी हुआ है। मेरे कार्यकाल में भी संसाधन पर्याप्त थे, अब भी पालिका संसाधनयुक्त है परंतु समस्या का समाधान नहीं हो सका है।

पूर्व पालिकाध्यक्ष ने कहा कि अमरोहा पुराना शहर है तथा सड़कें उपर उठ रही हैं। नाले व नाली काफी नीचे हैं। जब तक शहर में पानी निकासी के लिए ड्रेनेज सिस्टम लागू नहीं होगा, उस समय तक समस्या के समाधान की उम्मीद बेमानी है। पालिका स्तर से इसका निस्तारण केवल वैकल्पिक तौर पर हो सकता है। जनप्रतिनिधियों को चाहिए कि वह शासन स्तर से इस समस्या का समाधान कराएं।

chat bot
आपका साथी