बदलेगी खादर की तस्वीर, पोषक नहर पर पुल बनने का रास्ता साफ

अपेक्षा का दंश झेल रहे खादर क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए एक खुशखबरी है। शुरू हो जाएगा। इससे खादर क्षेत्र की तस्वीर बदल जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Dec 2019 11:03 PM (IST) Updated:Mon, 09 Dec 2019 06:04 AM (IST)
बदलेगी खादर की तस्वीर, पोषक नहर पर पुल बनने का रास्ता साफ
बदलेगी खादर की तस्वीर, पोषक नहर पर पुल बनने का रास्ता साफ

गजरौला : अपेक्षा का दंश झेल रहे खादर क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए एक खुशखबरी है। चूंकि रामगंगा पोषक नहर पर स्थाई पुल निर्माण में बांधा बन रही एनओसी को अब शासन ने स्वीकृति दे दी है। जल्द ही यहां पर पुल का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इससे खादर क्षेत्र की तस्वीर बदल जाएगी।

खादर क्षेत्र स्थित रामगंगा पोषक नहर पर स्थाई पुल बनान के लिए लगभग तीन दशकों से मांग चली आ रही है। यहां पर धरने-प्रदर्शन, चुनाव बहिष्कार आदि सब कुछ किया गया। लेकिन, खादरवासियों की किसी ने नहीं सुनीं। हालांकि इस बार क्षेत्रीय विधायक राजीव तरारा के प्रयासों से यहां पर पुल बनने के आसार दिखने लगे हैं। चार नवंबर को शासन स्तर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में गठित किए गए वन्य जीव बोर्ड की बैठक में विधायक द्वारा पुल के निर्माण कार्य की एनओसी का प्रस्ताव रखा गया। जिसपर बोर्ड के अध्यक्ष सुनील पांडे ने स्वीकृति कर दी। राज्य सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद अब फाइल केंद्र सरकार के लिए भेजी जा जाएगी। उम्मीद है कि जल्द यहां पर स्थाई पुल का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इन गांवों को मिलेगा लाभ

शीशोवाली, जाटोंवाली, ढाकोंवाली, सुल्तानपुर, रमपुरा, मीरापुरा, लंगड़ी वाली भुड्डी, देव वाली, मंदिर वाली भुड्डी, टीकावाली, दारानगर आदि हैं। एनओसी को मिल गई स्वीकृति

चार नवंबर को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई वन्य जीव बोर्ड की बैठक में रामगंगा पोषक नहर के पुल निर्माण की एनओसी को स्वीकृति मिल गई है। पुल निर्माण में सबसे बड़ी बाधा एनओसी की ही थी। जो अब हट चुकी है। जल्द ही नहर पर पुलिस निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा।

राजीव तरारा, क्षेत्रीय विधायक।

chat bot
आपका साथी