दो क्षेत्रों में बदले गए फुंके ट्रांसफार्मर, आपूर्ति रही बाधित

गजरौला नगर के दो क्षेत्रों में फुंके ट्रासंफार्मर बदले जाने के कारण आपूर्ति काफी देर तक बाधित बनी रही।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 11:33 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 11:33 PM (IST)
दो क्षेत्रों में बदले गए फुंके ट्रांसफार्मर, आपूर्ति रही बाधित
दो क्षेत्रों में बदले गए फुंके ट्रांसफार्मर, आपूर्ति रही बाधित

गजरौला : नगर के दो क्षेत्रों में फुंके ट्रासंफार्मर बदले जाने के कारण आपूर्ति काफी देर तक बाधित रही। हालांकि विभाग के जेई ने आधे घंटे बिजली बाधित रहने का दावा किया है।

नेशनल हाईवे किनारे कालरा स्टेट का 10-12 दिन पूर्व 160 के वीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया था। इससे क्षेत्र की आपूर्ति ठप हो गई थी। विभाग ने फुंके ट्रांसफार्मर को ठीक होने के लिए भेज दिया था। वहीं क्षेत्र के उपभोक्ताओं को परेशानी से नहीं जूझना पड़े, इसलिए आपूर्ति दूसरे क्षेत्र से जोड़कर बहाल करा दी थी, लेकिन बीच-बीच में फाल्ट के कारण लोग परेशानी से जूझ रहे थे। शनिवार की शाम यह ट्रांसफार्मर दूसरा आने पर बदल दिया गया। इस कारण कालरा स्टेट समेत पूरे चौपला क्षेत्र की आपूर्ति घंटों ठप रही। इसी तरह मुहल्ला बस्ती में 25 केवी का ट्रांसफार्मर बदला गया है। वह भी कई दिन पहले खराब हो गया था। बदले जाने के कारण यहां भी बिजली काफी देर बाधित रही। इधर जेई साहब सिंह ने दोनों जगह के ट्रांसफार्मर बदले जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि मात्र आधे घंटे में दोनों जगह के ट्रांसफार्मर बदल दिए गए। इसी दौरान बिजली बंद रखनी पड़ी थी। बाकी समय आपूर्ति सुचारू रूप से चलती रही। इधर बिजली की आवाजाही शाम को बनी रहने से भी लोगों को दिक्कत हुई।

chat bot
आपका साथी