¨सदूर दान उत्सव में मांगा अखंड सौभाग्य का वरदान

श्री वासुदेव तीर्थ स्थल पर शारदीय नवरात्र महोत्सव का समापन फोटो- 3 से

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Oct 2018 10:59 PM (IST) Updated:Fri, 19 Oct 2018 10:59 PM (IST)
¨सदूर दान उत्सव में मांगा अखंड सौभाग्य का वरदान
¨सदूर दान उत्सव में मांगा अखंड सौभाग्य का वरदान

अमरोहा: श्री वासुदेव तीर्थ स्थल पर चल रहे शारदीय नवरात्र महोत्सव का विधिवत समापन हो गया। महिलाओं ने विजयदशमी पूजन के बाद ¨सदूर दान उत्सव में मां दुर्गा से अखंड सौभाग्य का वरदान मांगा। इसके बाद धूमधाम से मां दुर्गा मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा में निकाली गई। शाम को ब्रजघाट में मां दुर्गा की मूर्ति का विधिवत विसर्जन किया गया।

शुक्रवार को विजयादशमी पर्व पर सबसे पहले विजय दशमी पूजन किया गया। इसके बाद ¨सदूर दान उत्सव में महिलाओं ने उत्साह में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया और मां दुर्गा से अखण्ड सौभाग्य का वरदान मांगा। ¨सदूर दान उत्सव के बाद दर्पण विसर्जन का कार्यक्रम हुआ। इसके पश्चात मां दुर्गा, मां महालक्ष्मी, मां सरस्वती, शंकर भगवान एंव महिषासुर की प्रतिमाओं को दरबार से आगे खुले चौक में लगाया गया। जहां ¨सदूरदान का उत्सव किया गया। इस उत्सव में सर्वप्रथम महिलाओं ने माता दुर्गा को ¨सदूर लगाया और उनसे अखंड सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद लिया। सभी ने एक दूसरे को ¨सदूर लगाकर विजयदशमी पर्व की बधाई भी दी।

इसके बाद माता दुर्गा सहित दरबार की प्रतिमाओं को की विसर्जन शोभायात्रा बैंड बाजे के साथ धूमधाम से निकाली गई। माता रानी के भक्तों ने जमकर नृत्य किया। शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्ग तहसील, जट बाजार, कोतवाली, कटरा व मोहल्ला कोट होते हुए ब्रजघाट के लिए रवाना हुई। शाम को मूर्ति विसर्जन के बाद ब्रजघाट से लाए गंगाजल के कलश द्वारा श्री वासुदेव तीर्थ स्थित पूजा स्थल पर विजया सम्मेलन मनाया गया।

इस मौके पर श्री वासुदेव तीर्थ प्रंबध समिति के अध्यक्ष शिव स्वरूप टंडन, शोभा टंडन, तरूण चटर्जी, शिखा चटर्जी, सोमा हलदर, गौरव चटर्जी, अनिल जग्गा, प्रदीप, राहुल माहेश्वरी, सचिन शर्मा, गौरव वर्मा, मोनू, मोनी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी