भैया दूज आज, बहनों ने की नारियल की खरीदारी

अमरोहा भैया दूज को लेकर रविवार की शाम तक बाजार में रौनक रही। बहनें बड़ी संख्या में

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Nov 2020 11:42 PM (IST) Updated:Sun, 15 Nov 2020 11:42 PM (IST)
भैया दूज आज, बहनों ने की नारियल की खरीदारी
भैया दूज आज, बहनों ने की नारियल की खरीदारी

अमरोहा : भैया दूज को लेकर रविवार की शाम तक बाजार में रौनक रही। बहनें बड़ी संख्या में बाजार में पहुंचीं और अपने-अपने भाइयों के लिए नारियल की खरीदारी की। वहीं मिठाइयों की दुकानों पर भी रौनक रही।

भैया दूज का त्योहार जिलेभर में सोमवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर बहनें अपने अपने भाइयों के माथे पर तिलक करती और नारियल मिष्ठान देकर भगवान से उनकी दीर्घायु की कामना करती है। लिहाजा त्योहार को भुनाने के लिए दुकानदारों ने कई दिन पहले से ही भारी मात्रा में नारियल का स्टॉक लिया था। रविवार को बाजार में दुकानों पर गोले बिक रहे थे। जिसमें सुबह से ही बड़ी संख्या में बहने बाजार में पहुंची और जमकर खरीदारी की। हालांकि अबकी बार बाजार में नारियल की कीमत 200 रुपये प्रति किलो थी, लेकिन बहनों ने बिना मोल भाव के नारियलों को खरीदा। बाजार कोट, बगला, शफातपोता, घेर मुनाफा, बाजार कटरा, बड़ा बाजार, जट बाजार आदि जगह बहनों की भीड़ रही।

सुबह 9 : 55 बजे से भैया दूज का शुभ मुहूर्त

अमरोहा : वासुदेव तीर्थस्थल के पंडित विद्यानंद झा ने बताया कि सोमवार की सुबह 9.55 बजे से भैया दूज त्योहार का शुभ मुहूर्त है, जो शाम तक चलेगा। सभी बहनें 9.55 से अपने भाइयों के माथे पर तिलक कर त्योहार मना सकती हैं।

मिष्ठान व फलों के ठेलों पर भी रही बहनों की भीड़

अमरोहा : भैया दूज पर बहने अपने-अपने भाइयों के माथे पर तिलक कर उनका मुंह मीठा व फल देती है। लिहाजा मिष्ठान की दुकानों और फलों के ठेलों पर बहनों की शाम तक भीड़ रही। उन्होंने मिष्ठान और फल खरीदे।

chat bot
आपका साथी