बैंक का सायरन बजने से मचा हड़कंप

अमरोहा ओरिएंटल बैंक की शाखा परिसर में तकनीकि फाल्ट से सायरन बज गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 29 May 2020 11:25 PM (IST) Updated:Fri, 29 May 2020 11:25 PM (IST)
बैंक का सायरन बजने से मचा हड़कंप
बैंक का सायरन बजने से मचा हड़कंप

अमरोहा: ओरिएंटल बैंक की शाखा परिसर में स्थित एटीएम केंद्र की एसी ठीक करते समय हुए तकनीकि फाल्ट से सायरन बज गया। इससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

नगर कोतवाली क्षेत्र के पक्का बाग में स्थित ओरिएंटल बैंक की शाखा परिसर में एटीएम केंद्र है। शुक्रवार दोपहर बाद मेकैनिक उसका एसी ठीक कर रहा था। इस दौरान तकनीकि खराबी के चलते बैंक में लगा सायरन बजने लगा। इसकी आवाज सुनकर हड़कंप मच गया। आसपास के लोग जमा हो गए तथा पुलिस भी आ गई। एसी ठीक कर रहे मेकैनिक ने सायरन के तार काट कर उसे बंद किया। इस बारे में बैंक अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। श्रमिकों को भोजन उपलब्ध कराया

अमरोहा: जमीयत उलेमा हिद अमरोहा व मान्यता प्राप्त विद्यालय प्रबंधक समिति ने शुक्रवार को सयुंक्त रूप से हाईवे पर श्रमिकों को भोजन व पानी उपलब्ध कराया। समिति के अध्यक्ष कमर नकवी ने कहा ऐसे लोगों की मदद की जानी चाहिए। यह नेक काम है। इस मौके पर मोहम्मद इरफान, मोहम्मद अरशद, इकबाल हैदर, आसिम सिद्दीकी, मोहम्मद अहसान, शमीम उद्दीन, आबाद अहमद, सैफ अली एडवोकेट, मोहम्मद फहीम, मोहम्मद सलमान, शाहनवाज अंदाज, मोहम्मद उबेद, मोहम्मद जहीर, कमर आलम मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी