पत्नी का ब्लेड से गला काटने का प्रयास, हंगामा

गजरौला पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद रविवार को जानलेवा बनने से बाल-बाल बच गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Jun 2019 11:19 PM (IST) Updated:Sun, 16 Jun 2019 11:19 PM (IST)
पत्नी का ब्लेड से गला काटने का प्रयास, हंगामा
पत्नी का ब्लेड से गला काटने का प्रयास, हंगामा

गजरौला : पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद रविवार को जानलेवा बनने से बाल-बाल बच गया। पति द्वारा पत्नी का ब्लेड से गला काटने का प्रयास किया गया। पत्नी ने छीनाझपटी कर अपनी जान बचाई। इस दौरान उसकी अंगुली में ब्लेड भी लग गया। पुलिस ने आरोपित को पकड़कर शांतिभंग में चालान कर दिया।

थाना क्षेत्र के गांव बसैली निवासी चमन की बुलंदशहर के स्याना निवासी आजाद से शादी हुई है। इन दिनों पति-पत्नी दोनों के बीच विवाद चल रहा है। पत्नी मायके में रह रही है। रविवार को वह मुहल्ला शिवपुरी में अपने वकील के पास गई थी। वहां पर उसका पति आजाद पहुंच गया। कुछ देर कहासुनी के बाद मारपीट करते हुए उसे जमीन पर गिराकर गर्दन पर ब्लेड चलाने का प्रयास किया। छीना-झपटी में महिला की एक अंगुली में ब्लेड लग गया। किसी तरह उसने जान बचाई।

मामले की तहरीर पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपित पति को पकड़ लिया। इतना ही नहीं उसके जूते से ब्लेड भी बरामद कर लिया। इसके बाद शांतिभंग में चालान कर दिया। कुमराला चौकी प्रभारी संदीप बालियान ने बताया पति-पत्नी में विवाद चल रहा है। रविवार को फिर दोनों में मारपीट हो गई थी। पति का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी