बराती को गोली मारने का आरोपित गिरफ्तार

ढक्का मोड़ विवाह समारोह के दौरान बराती के गोली मारने में थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित पकड़ लिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 23 Nov 2020 11:55 PM (IST) Updated:Mon, 23 Nov 2020 11:55 PM (IST)
बराती को गोली मारने का आरोपित गिरफ्तार
बराती को गोली मारने का आरोपित गिरफ्तार

ढक्का मोड़ : विवाह समारोह के दौरान तमंचे से बराती के गोली मारने के मामले में थाना पुलिस ने घायल के पिता की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से तमंचा भी बरामद कर लिया है।

सैदनगली थाना क्षेत्र के ग्राम जीहल की मढैया में रविवार को विवाह समारोह में आपस में कहासुनी के बाद एक युवक ने बराती फिरोज निवासी कबीरपुर थाना गजरौला के गोली मार दी थी। गोली लगने से समारोह में हलचल मच गई। घायल बराती को स्वजन आनन-फानन में हायर सेंटर मेरठ ले गए। घायल का मेरठ के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

उधर सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित आबिद निवासी जीहल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घायल के पिता हारून की तहरीर पर आरोपित के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर तमंचा बरामद करने के बाद चालान कर दिया है। उधर चर्चा यह भी है कि हर्ष फायरिग में तमंचे से फायरिग करते हुए बराती के गोली लगी थी। थाना प्रभारी राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि विवाह समारोह में आपस में कहासुनी होने के बाद युवक ने बराती के गोली मार दी थी। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।

सटोरिया को जेल भेजा

अमरोहा: नगर कोतवाली पुलिस ने सटोरिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक रविद्र सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मुहल्ला कटरा बख्तावर निवासी जमशेद को सट्टा लगाते गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से सट्टा पर्ची व 1060 रुपये बरामद किए गए हैं। आरोपित को जेल भेज दिया है।

chat bot
आपका साथी