मूंढाखेड़ा प्रकरण में 33 पर मुकदमा, दो गिरफ्तार

अमरोहा मूंढाखेड़ा प्रकरण में 33 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दो आरोपितो को गिरफ्तार कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 09 Sep 2020 07:14 PM (IST) Updated:Wed, 09 Sep 2020 07:14 PM (IST)
मूंढाखेड़ा प्रकरण में 33 पर मुकदमा, दो गिरफ्तार
मूंढाखेड़ा प्रकरण में 33 पर मुकदमा, दो गिरफ्तार

अमरोहा : मूंढाखेड़ा प्रकरण में 33 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस पर पथराव करने का आरोप भी है। गांव में तनाव बना हुआ है तथा सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल तैनात है। मंगलवार देर रात कर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा समझौता कराने का प्रयास भी कामयाब नहीं हो सका।

नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव मूंढाखेड़ा में 10 साल से धार्मिक स्थलों के निर्माण को लेकर दो संप्रदाय के लोग आमने-सामने हैं। आरोप है कि मंगलवार को एक संप्रदाय के लोगों ने बगैर अनुमति धार्मिक स्थल का निर्माण शुरू करा दिया था। दूसरे संप्रदाय को लोगों ने इसका विरोध किया तो हंगामा हो गया। गांव में तनाव बन गया। सूचना मिलते ही एसआइ सुनील कुमार मिश्रा, सिपाही विलेश कुमार, हरिओम व आफताब अहमद मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि पुलिस ने निर्माण रोकने के लिए कहा तो करीब तीन दर्जन से अधिक लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। पुलिस कर्मियों से धक्कामुक्की की। सरकारी काम में बाधा डालते हुए रास्ता रोक लिया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

इससे गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया था। जब पुलिस गांव के लोग लोगों साजिद व नईम को गिरफ्तार कर ले जाने लगी तो लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया था। किसी तरह से पुलिस ने मामला शांत कराया। मंगलवार देर रात तक एडीएम विनय कुमार, एएसपी अजय प्रताप सिंह, सीओ सदर दिनेश यादव, सीओ धनौरा सतेंद्र कुमार, प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार की मौजूदगी में दोनों पक्षों में समझौता कराने का प्रयास किया गया लेकिन, समझौता नहीं हो सका था। फिलहाल गांव में तनाव बना हुआ है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल तैनात है।

बुधवार को एसआइ सुनील कुमार मिश्रा की तहरीर पर लियाकत, शराफत, साजिद अहमद, नईम, इकबाल हुसैन, शहनाज उर्फ शाहबुद्दीन, शाहरूख, शाकिर को नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ मकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया बगैर अनुमति धार्मिक स्थल का निर्माण कराने, पथराव करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने आदि के आरोप में नामजद साजिद अहमद और नईम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

chat bot
आपका साथी