पहले ही दिन रोपे गए 27 लाख 74 हजार पौधे

अमरोहा रविवार को जिले में शुरू हुए पौधारोपण अभियान में पहले ही दिन 27 लाख 74 हजार पौधे रोपे गए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Jul 2021 12:00 AM (IST) Updated:Mon, 05 Jul 2021 12:00 AM (IST)
पहले ही दिन रोपे गए 27 लाख 74 हजार पौधे
पहले ही दिन रोपे गए 27 लाख 74 हजार पौधे

अमरोहा: रविवार को जिले में शुरू हुए पौधारोपण अभियान में पहले ही दिन 27 लाख 74 हजार पौधे रोप कर रिकार्ड कायम किया गया। नोडल अधिकारी मनीष चौहान के साथ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों तथा राजनीतिक दल के लोगों ने भी पौधरोपण अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

रविवार सुबह सात बजे पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। शिक्षक विधायक डॉ. हरिसिंह ढिल्लो, डीएम बीके त्रिपाठी, डीएफओ देवमणि मिश्रा, एसडीएम अशोक शर्मा, तहसीलदार मोनालिसा जौहरी ने गांव खंडसाल कलां स्थित श्रीमति शीला स्मारक सिख महाविद्यालय में पौधारोपण किया। यहां पर वक्ताओं ने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाने व उनका संरक्षण करने की अपील की।

पालिकाध्यक्ष शशि जैन ने मिनी स्टेडियम में पौधरोपण किया। रोडवेज बस अड्डा परिसर में स्टेशन इंचार्ज भरत सिंह ने भी पौधारोपण किया। नगर सीएचसी में डा. उमर फारूख ने स्टाफ संग पौधा लगाया। एसपी कार्यालय परिसर में एएसपी अजय प्रताप ने पौधारोपण किया। इसके अलावा तमाम शैक्षिक संस्थानों में भी पौधे लगाए गए।

सिख इंटर कालेज नारंगपुर के मैदान में डीआइओएस रामाज्ञा कुमार, जीआइसी बछरायूं के प्रधानाचार्य धर्म सिंह, जीआइसी खंगावली के प्रधानाचार्य देवेंद्र प्रताप सिंह, प्रवक्ता धर्मवीर सिंह, प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह, गुरनाम सिंह, सुदेश कुमार, सचिन कुमार व नरेंद्र पाल मौजूद रहे। वहीं नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा ने कोतवाली परिसर के साथ ही सभी चौकियों में पौधे लगाए। देहात थाना परिसर में एसओ सुनील मलिक व रजबपुर थाने में प्रभारी निरीक्षक संजीव त्यागी ने पौधा लगाया। डिडौली में प्रभारी निरीक्षक मोहित चौधरी तथा नौगावां सादात में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने पौधे लगाए। पुलिस लाइन में भी पौधरोपण किया गया।

chat bot
आपका साथी