आइ-फ्लू का बढ़ा प्रकोप, रखें ख्याल

अमरोहा : आजकल बहुत से लोग आइ-फ्लू से परेशान हैं। इससे पीड़ित मरीजों का अस्पताल में तांता लगा हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Apr 2017 12:57 AM (IST) Updated:Tue, 25 Apr 2017 12:57 AM (IST)
आइ-फ्लू का बढ़ा प्रकोप, रखें ख्याल
आइ-फ्लू का बढ़ा प्रकोप, रखें ख्याल

अमरोहा : आजकल बहुत से लोग आइ-फ्लू से परेशान हैं। इससे पीड़ित मरीजों का अस्पताल में तांता लगा हुआ है। बच्चे से लेकर बड़े तक इस बीमारी से पीड़ित दिख रहे हैं। जिला अस्पताल में प्रतिदिन करीब आठ से दस मरीज आ रहे हैं। इससे आंखों में इंफेक्शन भी तेजी से फैल रहा है। अगर इस पर पूरा ध्यान न दिया जाए, तो आंखों की रोशनी प्रभावित होने की पूरी आशंका रहती है।

जिला संयुक्त अस्पताल में इन दिनों मरीजों का तांता लगा हुआ है। बुखार, खुजली, डायरिया और खसरा से पीड़ित मरीज चिकित्सकों से परामर्श लेने आ रहे है। इनमें आइ-फ्लू के मरीज भी भारी तादाद में अस्पताल पहुंच रहे है। वैसे तो यह रोग बरसात के मौसम में होता है मगर मौसम के साथ बीमारियों का समय भी बदल रहा है। बरसात के तुरंत बाद तेज धूप और उमस में यह बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं। आम लोगों की सोच के अनुसार यह बात सही नहीं है कि आइ फ्लू होने पर उस व्यक्ति की आंखों में देखने से यह रोग फैलता है, जबकि यह है कि उस व्यक्ति के इंफेक्टेड हाथों और उसके इस्तेमाल में लाए सामान का यूज करने से यह फैलता है। इस बीमारी से हर उम्र के लोग परेशान है। मगर इसकी चपेट में बच्चे सबसे ज्यादा आते हैं।

आइ-फ्लू के लक्षण

अमरोहा : आइ-फ्लू के कुछ सामान्य लक्षण होते हैं, जैसे- आंखों में लाली, पलकों में काफी चिपचिपाहट महसूस होना, बार-बार खुजली करने का मन करना, जलन, पलकों में सूजन, लगातार आंखों से पानी बहना, धुंधला दिखाई देना।

मच्छरों के प्रकोप से संक्रामक रोगों का खतरा

मंडी धनौरा: नगर में मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है जिसके चलते संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा बना हुआ है।

इन दिनों नगर में मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। एक तरफ जहां गर्मी लोगों को परेशान कर रही हैं, वहीं मच्छर का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इससे संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा बना हुआ है। नगरवासियों ने नपा अध्यक्ष से नगर में फा¨गग कराए जाने की मांग की है। पत्र पर दिनेश कुमार, संजीव कुमार, नरेन्द्र ¨सह, सतेन्द्र ¨सह, इन्द्रजीत ¨सह आदि के नाम शामिल हैं।

इनका रखें ध्यान

अमरोहा : आंखें लाल होने पर तुरंत किसी आइ स्पेशलिस्ट को दिखाएं। डॉक्टर के सलाह पर ही कोई दवा आंखों में डालें। आइ-फ्लू का संदेह होने पर भी अन्य लोगों से सीधे संपर्क में आने से बचें, क्योंकि यह रोग बहुत तेजी से फैलता है। काले चश्मे का इस्तेमाल करें, इससे धूप जलन नहीं होगी। दूसरे का चश्मा भी प्रयोग न करें। आंखों में खुजली आदि होने पर बार-बार वहां हाथ ना लगाएं। इसके अलावा, साफ पानी से दिन में तीन-चार बार अपनी आंखों को धोना चाहिए।

आंख हमारे नाजुक अंगों में से है। ऐसे में इसके साथ कई भी लापरवाही न बरते। आंखों में कोई भी दिक्कत हो तत्काल चिकित्सक की सलाह। बिना चिकित्सक की सलाह के किसी भी प्रकार की मेडिसिन आंखों में न डाले। इस समय आइ-फ्लू के मरीज अस्पताल में आ रहे है। उन्हें दवा देने के साथ ही सर्तकता बरतने की भी जानकारी दी जाती है।

डॉ. प्रांजल शर्मा, फिजीशियन, जिला संयुक्त अस्पताल।

chat bot
आपका साथी