हाइवे रंगा कावड़ियों के रंग में

By Edited By: Publish:Mon, 28 Jul 2014 09:43 PM (IST) Updated:Mon, 28 Jul 2014 09:43 PM (IST)
हाइवे रंगा कावड़ियों के रंग में

अमरोहा। गजरौला हाइवे कावड़ियों के रंग में रंगने लगा है। ब्रजघाट से कावड़ भर शिवालय की ओर लौटने वाले कावड़ियों की धूम राष्ट्रीय राजमार्ग पर अलग ही दिख रही थी। जत्थों में शामिल हर उम्र के कावड़िये डीजे पर बजते भगवान शिव पर आधारित गीतों पर थिरकते हुए मंजिल की ओर बढ़ रहे थे। हाइवे पर बढ़ी कावड़ियों की तादात को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा।

सावन में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए रामपुर व मुरादाबाद दिशाओं की कावड़ियों की आमद बढ़ने लगी है। शनिवार की तड़के ब्रजघाट से कावड़ में गंगा जल भर शिवभक्त शिवालयों की ओर लौटने शुरू हो गए हैं। सुबह में बढ़ी संख्या में गुजरे केसरिया वस्त्र धारी कावड़ियों से हाइवे पर भक्ति माहौल छा गया। अमरनाथ कावड़िया बेड़ा में सैकड़ों की तादात में शिवभक्त कावड़ लिए जत्थे के साथ चल रहे थे। कावड़ियों के सामान लदे ट्रक जत्थे के आगे-आगे चल रहा था। जिसमें रखे डीजे पर भगवान शिव पर आधारित गीत गूंज रहे थे। जिस पर कावड़िये थिरकते हुए कावड़ यात्रा का पूरा आनन्द लेते हुए मंजिल की ओर रफ्ता-रफ्ता बढ़ रहे थे। नगर सीमा में करते हुए यह जत्था आम लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा था। वहीं इस जत्थे में शिव-पार्वती के रूप में सजी झांकियां कभी कावड़ियों के साथ तो ट्रक पर बने स्टेज पर नृत्य कर रहे थे। जो आकर्षण का केंद्र बने थे। वहीं कुछ कावड़िये अपने जत्थे के साथ शिवलिंग बनी झांकी लेकर चल रहे थे। आज पूरे दिन में कई जत्थों ने ब्रजघाट गंगा तट से कावड़ भर नगर होते हुए मुरादाबाद की ओर कूच किया। एकाएक बढ़ी कावड़ियों की भीड़ से पुलिस और सतर्क हो गई।

chat bot
आपका साथी