शर्तों के साथ शुरू होंगे धार्मिक स्थलों पर भगवान के दर्शन

धार्मिक स्थलों पर जागरूकता के लिए माइक से नियम बताये जाते रहेंगे। वहीं भीड़ को कम रखने के लिए भी उपाय किए जाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Jun 2020 11:15 PM (IST) Updated:Mon, 08 Jun 2020 06:04 AM (IST)
शर्तों के साथ शुरू होंगे धार्मिक स्थलों पर भगवान के दर्शन
शर्तों के साथ शुरू होंगे धार्मिक स्थलों पर भगवान के दर्शन

अमेठी : लंबे समय से बंद धार्मिक स्थल को शर्तों के साथ सोमवार से खोला जाएगा। वहीं मंदिर में आने वाले भक्तों को लाउड स्पीकर से कोरोना संक्रमण से बचाव की जानकारी प्रसारित करते रहने के आदेश दिए गए हैं।

पहले जारी आदेश में परिवर्तन करते हुए जिलाधिकारी अरुण कुमार ने दूसरा आदेश जारी किया है। जिसमे धार्मिक स्थलों को शर्तों के साथ खोलने के आदेश दिए हैं। उन्होंने एसडीएम व सीओ को जिम्मेदारों से बात कर सुरक्षा इंतजाम के बारे में जानकारी लेने व कमियों को ठीक कराने के आदेश दिए है। मंदिरों के अलावा होटल, रेस्तरां आदि में शारीरिक दूरी का पालन व मास्क लगाए रखने आदि का आदेश दिया है। बुजुर्ग, गर्भवती महिला, छोटे बच्चों के साथ ही गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों को जरूरत से ही निकलने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के आदेश दिए हैं।

chat bot
आपका साथी