सड़क दुर्घटना में महिला की मौत

सगरा तिराहे पर अनियंत्रित वाहन ने महिला को टक्कर मार दी। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Oct 2020 11:00 PM (IST) Updated:Tue, 27 Oct 2020 11:00 PM (IST)
सड़क दुर्घटना में महिला की मौत
सड़क दुर्घटना में महिला की मौत

अमेठी : अनियंत्रित वाहन की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल हुई महिला की देर रात घर पर मौत हो गई। कोतवाली के कड़ेर गांव निवासी भगत वर्मा की पत्नी सूरजकली सोमवार शाम शहर में प्लास्टर कटाने आई थी। सगरा तिराहे पर अनियंत्रित वाहन ने महिला को टक्कर मार दी। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों की मदद से घायल महिला को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। इलाज के बाद परिजन महिला को घर लेकर चले गये। देर रात महिला की घर पर मौत हो गई। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक श्यामसुंदर ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव को पीएम के लिए भेजा गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी