शिक्षा से बना रहे विकास की राह

जगदीशपुर : अगर इरादे बुलंद हो तो सफ लता अपने आप मिलती है। कु छ ऐसी ही सोच के साथ स्नातक की प

By JagranEdited By: Publish:Sat, 01 Dec 2018 11:01 PM (IST) Updated:Sat, 01 Dec 2018 11:01 PM (IST)
शिक्षा से बना रहे विकास की राह
शिक्षा से बना रहे विकास की राह

जगदीशपुर : अगर इरादे बुलंद हो तो सफ लता अपने आप मिलती है। कु छ ऐसी ही सोच के साथ स्नातक की पढ़ाई करने के बाद शिव नायक सिंह ने अपने जीवन को छात्र-छात्राओं व समाज के नाम कर दिया। उन्होंने क्षेत्र व बच्चों के लिए वह सबकुछ किया जो वह कर सकते थे। उन्होंने छात्र-छात्राओं को निशुल्क शिक्षा देने के साथ ही गोमती नदी की स्वच्छता, बिजली, पानी व सड़क के साथ ही क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा प्रयासरत रहते हैं। तभी तो आज उन्हें बच्चों से लेकर बड़ों तक में एक अलग पहचान बना रखी है।

जगदीशपुर के मऊ अतवार निवासी शिव नायक सिंह की कहानी कु छ अलग ही है। बचपन में ही उनके पिता का निधन हो गया। उसके बाद जैसे-तैसे हाइस्कूल व इंटरमीडिएट की पढ़ाई थौरी इंटर कालेज में की। पढ़ाई के दौरान खुद के सामने की समस्या देखा तो उनका मन क्षेत्र के अन्य बच्चों की शिक्षा को लेकर लग गया। ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को देख उनके मन में लोगों को शिक्षित करने का विचार जगा और शिक्षा से ही विकास होगा यह सोच रानीगंज के स्कूल में दो दशक निशुल्क शिक्षा प्रदान की। इतना ही नहीं घर में शाम को होनहार बच्चों को निशुल्क पढ़ाना उनकी दिनचर्या का हिस्सा बन गया है। उनके पढ़ाए हुए कई छात्र आज इंजीनियर बनकर देश सेवा कर रहे है।

स्वच्छता पर भी दिया जोर

इसके बाद स्वच्छ भारत मिशन के तहत उन्होंने गाव के बगल गोमती नदी की सफ ाई के लिये आगे आये और लोगों के सहयोग से गोमती नदी को साफ सुथरा बनाने के लिए आए दिन कोई न कोई कार्य जरूर करते हैं। यही नहीं उन्होंने बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए स्कूलों में खेलकूद शिक्षा को बढ़ावा दिया।

chat bot
आपका साथी