बाबा साहब को कांग्रेस ने चुनाव हरवाया : स्मृति

अमेठी : रायपुर फु लवारी में नुक्कड़ सभा में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि बाबा साहब के

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Apr 2018 11:22 PM (IST) Updated:Sat, 14 Apr 2018 11:22 PM (IST)
बाबा साहब को कांग्रेस ने चुनाव हरवाया : स्मृति
बाबा साहब को कांग्रेस ने चुनाव हरवाया : स्मृति

अमेठी : रायपुर फु लवारी में नुक्कड़ सभा में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि बाबा साहब के नाम पर आज राजनीति करनी वाली कांग्रेस ने उनको चुनाव हरवाया था। जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी।

गांव में केंद्रीय मंत्री ने मलिन बस्ती में नवनिर्मित बारात घर का शिलान्यास किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि बाबा साहब की जयंती पर आज देश वासी उनको याद कर रहे हैं। कांग्रेस बाबा साहब के नाम पर राजनीति कर रही है। उन्होंने ही बाबा साहब को चुनाव में हरवाया था। संसद के जिस सेंट्रल हाल में बाबा साहब ने संविधान लिखा है, उस सेंट्रल हाल में बाबा साहब की प्रतिमा तक नहीं लगाई गई थी। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई और लाल कृष्ण आडवाणी के प्रयास से गैर कांग्रेसी सरकार में उनको भारत रत्‍‌न दिलाया गया। मंत्री ने जिलाधिकारी और राज्यमंत्री सुरेश पासी को निर्देशित किया कि दोनों लोग मिलकर सूची बद्ध करिए, जिससे कोई भी छात्र-छात्रा छात्रवृत्ति से वंचित न रह जाय। बजट की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने मलिन बस्ती में बारात घर खोलने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रमा देवी और भाजपा नेता राजेश अग्रहरि को बधाई दी। इस मौके पर सुधाशु शुक्ला, सौरभ पांडे, विशुभ मिश्रा, महेश सोनी, सदाशिव पांडे, मनोज सिंह, फू लचंद्र कसौंधन, हिमाशु अग्रहरि सहित तमाम लोग मौजूद रही। बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी

केंद्रीय मंत्री ने शनिवार सुबह मुंशीगंज के एचएएल गेट से डा. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर आयोजित बाइक रैली को हरी झडी दिखाकर रवाना किया। रैली में हजारों बाइक शामिल हुई। रैली मुंशीगंज होते हुए शहर के रायपुर फु लवारी में समाप्त हुई। महिला के साथ किया नाश्ता

केंद्रीय मंत्री ने व्यापार मंडल अध्यक्ष की ओर से दलित बस्ती में आयोजित भोज में महिलाओं के साथ नाश्ता किया। मंत्री ने महिलाओं की समस्या भी पूछी।

chat bot
आपका साथी