सद्भाव मंडप के निर्माण की धीमी प्रगति पर डीएम खफा

विकास क्षेत्र के जियापुर में निर्माणाधीन सद्भाव मंडप का जिलाधिकारी ने औचक निरीक्षण किया। निर्माण की धीमी प्रगति पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी अरुण कुमार शनिवार की दोपहर जियापुर गाव पहुंच सद्भाव मंडप निर्माण की हकीकत देखी। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की गति काफी मंद देख उन्होंने कार्यदाई संस्था पर नाराजगी व्यक्त की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Feb 2020 11:26 PM (IST) Updated:Sun, 16 Feb 2020 06:07 AM (IST)
सद्भाव मंडप के निर्माण की धीमी प्रगति पर डीएम खफा
सद्भाव मंडप के निर्माण की धीमी प्रगति पर डीएम खफा

अमेठी : विकास क्षेत्र के जियापुर में निर्माणाधीन सद्भाव मंडप का जिलाधिकारी ने औचक निरीक्षण किया। निर्माण की धीमी प्रगति पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी अरुण कुमार शनिवार की दोपहर जियापुर गाव पहुंच सद्भाव मंडप निर्माण की हकीकत देखी। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की गति काफी मंद देख उन्होंने कार्यदाई संस्था पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि काम शुरू हुए डेढ़ माह बीत चुके है और अबतक बाउंड्रीवाल का निर्माण भी पूरा नहीं हो सका। जिलाधिकारी ने अवर अभियंता व कार्यदायी संस्था को निर्माण में तेजी लाने का निर्देश देते हुए तय समय सीमा में गुणवक्ता पूर्ण कार्य कराने की बात कही। निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं होगी और अनियमितता की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

दो करोड़ 34 लाख की लागत से बन रहा मंडप

-प्रधानमंत्री जन विकास योजना के तहत 2.34 करोड़ की लागत से सद्भाव मंडप का निर्माण कराया जा रहा है। बीते वर्ष 3 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस परियोजना का शिलान्यास किया था। सद्भाव मंडप में स्टेज, हाल, किचन, बारात घर, शौचालय व लाबी का निर्माण किया जाएगा।

-स्कूल का किया निरीक्षण

डीएम ने प्राथमिक विद्यालय जियापुर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षक डायरी, उपस्थिति व मीड डे मील पंजिका का अवलोकन किया। डीएम ने शिक्षण कार्य की गुणवत्ता को भी परखा। उन्होंने बच्चों से सवाल-जबाव किया। ब्लैक बोर्ड पर गणित के प्रश्न भी हल कराए।

chat bot
आपका साथी