धूमधाम से मनाया गया प्रथम गुरु का 550 वां प्रकाश पर्व

मुसाफि रखाना स्थानीय गुरुद्वारा कमेटी में सिखों के प्रथम गुरु श्रीगुरुनानक देव का 550 वां प्रकाश्

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Nov 2019 10:38 PM (IST) Updated:Wed, 13 Nov 2019 06:01 AM (IST)
धूमधाम से मनाया गया प्रथम गुरु का 550 वां प्रकाश पर्व
धूमधाम से मनाया गया प्रथम गुरु का 550 वां प्रकाश पर्व

मुसाफि रखाना : स्थानीय गुरुद्वारा कमेटी में सिखों के प्रथम गुरु श्रीगुरुनानक देव का 550 वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया।

मंगलवार की सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ गुरु द्वारा साहिब में पहुंच कर एक दूसरे को प्रकाश पर्व की बधाई दी। इस मौके पर महिला सत्संग द्वारा शबद, कीर्तन करते हुए सिख समुदाय के लोगों ने उत्साह पूर्वक पर्व का लुफ्त उठाया। गुरुद्वारा कमेटी के संयोजक सिमरनजीत सिंह ने बताया कि गुरु नानक देव जी का जन्म सन् 1469 ई. में तलवड़ी नामक स्थान पर हुआ था, जो कि अब पाकिस्तान की सरहद में है। गुरु नानक देव जी ने लोगों को नाम जपो, किरत करो का उपदेश के साथ ही मानवता का संदेश दिया। गुरु जी ने ढोंग व पाखंड का खंडन करते हुए लोगों को सच्चाई के रास्ते पर चलने को कहा। उक्त मौके पर पंजाबी भाषा के साहित्यकार मेजर सतनाम सिंह ने अपनी स्वरचित कविताएं पेश कर लोगों का मन बहलाया।

chat bot
आपका साथी