गौरीगंज में सजी सुर, लय व ताल की महफिल

अमेठी : कांग्रेस पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्म दिन की पूर्व संध्या पर गौरीगंज शहर म

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 Dec 2018 11:37 PM (IST) Updated:Sat, 08 Dec 2018 11:37 PM (IST)
गौरीगंज में सजी सुर, लय व ताल की महफिल
गौरीगंज में सजी सुर, लय व ताल की महफिल

अमेठी : कांग्रेस पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्म दिन की पूर्व संध्या पर गौरीगंज शहर में सद्भावना कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें देश के कई नामी कवियों व सारों ने हिस्सा लिया और अपनी रचनाएं सुनाई। कवि सम्मेलन का आयोजन अवधी के कवि व साहित्यकार जगदीश पीयूष के द्वारा किया गया।

कवि सम्मेलन का शुभारंभ राज्य सभा सदस्य डा.संजय सिंह, एमएलसी दीपक सिंह, सांसद प्रतिनिधि चंद्रकांत दुबे, पूर्व सांसद राजकरन सिंह व जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। कवि सम्मेलन में दिल्ली से आई सरिता शर्मा, राजस्थान के कोटा से आये कुंवर जावेद, अयोध्या से आये जमुना प्रसाद उपाध्याय, जालौन से आई नीलम कश्यप, लखनऊ से शिखा श्रीवास्तव, बनारस के चकाचौंध, लखनऊ के सर्वेश अस्थाना के साथ स्थानीय कवि चिंतामणि मिश्र, मकसूद जाफरी सहित कई अन्य कवियों ने अपनी रचनाओं की प्रस्तुति दी। दोपहर से शुरू हुआ कवि सम्मेलन शाम होते होते पूरे शबाव पर पहुंचकर खत्म हुआ। साइंस कालेज के परिसर में सुर, लय व ताल की ऐसी महफिल सजी सभी वाह वाह कह उठे। इस मौके पर पं. जगदंबा प्रसाद त्रिपाठी, डा.नृपेंद्र त्रिपाठी, कांग्रेस प्रवक्ता अनिल सिंह, शेषनाथ सिंह चुन्नू, कमलाकर मिश्र, अनुपम पांडेय अपूर्व, राजेश्वर सिंह उर्फ ननके सिंह, पंकज सिंह, राममूर्ति शुक्ला, हनुमंत सिंह, मुकेश प्रताप सिंह, शकील जायसी, विजय किशोर तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी