..तो आठ माह से लापता है पूर्व प्रमुख के अंगरक्षक

तिलोई (अमेठी) शासन के निर्देशों की अवहेलना का बड़ा मामला प्रकाश में आया है। पंचायत चुन

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Nov 2021 10:12 PM (IST) Updated:Wed, 17 Nov 2021 10:12 PM (IST)
..तो आठ माह से लापता है पूर्व प्रमुख के अंगरक्षक
..तो आठ माह से लापता है पूर्व प्रमुख के अंगरक्षक

तिलोई, (अमेठी) शासन के निर्देशों की अवहेलना का बड़ा मामला प्रकाश में आया है। पंचायत चुनाव के दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख व उनके पति को सुरक्षा के लिए दो अंगरक्षक उपलब्ध कराए गए, लेकिन, दोनों ही अंगरक्षक आज तक उनके पास नहीं पहुंचे। अब पूर्व प्रमुख ने इस प्रकरण की उच्चाधिकारियों से शिकायत की है।

वही मातहतों की लापरवाही पर पर्दा डाल रहे जिम्मेदार अधिकारी उल्टे पूर्व प्रमुख पर झूठ बोलने का आरोप लगा रहे हैं। अप्रैल माह में हुए पंचायत चुनाव के दौरान मोहनगंज थाने के जनापुर गांव स्थित पोलिग बूथ पर उपद्रवियों ने तांडव मचा मत पेटियां लूट ली थी। प्रकरण में पचास से अधिक नामजद हुए थे और चुनाव भी स्थगित हो गया था। मटेरिया मजरे जनापुर निवासी पूर्व प्रमुख तमीम फातमा व उनके पति नूर मोहम्मद ने प्रकरण को लेकर अपनी सुरक्षा की गुहार उच्चाधिकारियों से लगाई थी। इस बाबत उन्होंने उच्चन्यायालय में रिट भी दाखिल की थी। उनका कहना है कि न्यायालय के दिशा निर्देश पर शासन की ओर से उन्हें दो अंगरक्षक उपलब्ध कराने का निर्देश भी हुआ था। जिसका आज तक अनुपालन नहीं हुआ। जबकि अंगरक्षक मिले छह माह बीत गये हैं। पूर्व प्रमुख का आरोप है कि सत्ता पक्ष के रसूख के चलते पुलिस महकमा उनकी सुरक्षा में लापरवाही बरत रहा है। -पुलिस अभिलेखों में पूर्व प्रमुख की सुरक्षा ड्यूटी में हैं दो अंगरक्षक::

जन सूचना से हुए राजफाश के मुताबिक मोहनगंज थाने में तैनात दो सिपाही राकेश कुमार सिंह व महिला आरक्षी हरप्रीत कौर पूर्व प्रमुख तमीम फातमा की सुरक्षा, कानून व्यवस्था व शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु उनके गांव में मौजूद व भ्रमण शील रहकर ड्यूटी कर रहे है। - क्षेत्राधिकारी की सुनें

क्षेत्राधिकारी डा. अजय कुमार सिंह ने अंगरक्षकों की ड्यूटी बदस्तूर जारी होने की पुष्टि की। उनकी माने तो पूर्व प्रमुख की सुरक्षा में लगे अंगरक्षक अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। उन्होंने पूर्व प्रमुख के आरोपों को झूठा करार दिया।

chat bot
आपका साथी