महिला की हत्या कर शव को नहर में फेंकने का केस दर्ज

अमेठी : गत चार दिन पहले स्थानीय थानाक्षेत्र के शारदा सहायक खंड 49 नहर में एक महिला का शव

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Aug 2017 12:42 AM (IST) Updated:Mon, 21 Aug 2017 12:42 AM (IST)
महिला की हत्या कर शव को नहर में फेंकने का केस दर्ज
महिला की हत्या कर शव को नहर में फेंकने का केस दर्ज

अमेठी : गत चार दिन पहले स्थानीय थानाक्षेत्र के शारदा सहायक खंड 49 नहर में एक महिला का शव उतराता हुआ पाया गया था।

उसे पुलिस ने निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। घटना के दूसरे दिन महिला की पहचान भी मोहनगंज थानाक्षेत्र के अहुरी गांव की नीतू सिंह के रूप में हुई थी। चार दिन बाद मामले में मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या कर शव को फेंकने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अरविंद तिवारी ने बताया कि महिला के पिता ने तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर मालती सिंह, रेखा सिंह, राहुल, तेजभान सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी