मोदी ने किया देश के साथ विश्वासघात : कांग्रेस

अमेठी : कांग्रेस अध्यक्ष व स्थानीय सांसद राहुल गांधी के केंद्रीय कार्यालय में बुधवार को पार्टी

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Sep 2018 01:04 AM (IST) Updated:Thu, 13 Sep 2018 01:04 AM (IST)
मोदी ने किया देश के साथ विश्वासघात : कांग्रेस
मोदी ने किया देश के साथ विश्वासघात : कांग्रेस

अमेठी : कांग्रेस अध्यक्ष व स्थानीय सांसद राहुल गांधी के केंद्रीय कार्यालय में बुधवार को पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी व रोहन गुप्ता ने स्थानीय मीडिया से बातचीत करते हुए मोदी सरकार पर देश की जनता के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया।

दोनों प्रवक्ताओं ने राफेल सौदा के साथ ही नोटबंदी व पेट्रोल, डीजल के साथ गैस की बढ़ती कीमतों के लिए मोदी सरकार को घेरते हुए कहाकि आज देश की जनता सच जाना चाहती है, लेकिन मोदी सरकार जाति, धर्म की राजनीति में जनता को उलझा कर रख दिया है। राफेल सौदे पर सवाल उठाते हुए प्रवक्ताओं ने कहाकि मोदी ने अपने दोस्त को फायदा पहुंचाने के लिए देश की सुरक्षा के साथ समझौता करने से भी गुरेज नहीं किया। 70 साल की कंपनी एचएएल को काम देने के बजाय 12 दिन पहले बनी कंपनी को काम दिया। आज देश की जनता सच जाना चाहती है कि राफेल का सौदा किस दाम पर हुआ है। मोदी की नोटबंदी की मार में देश के 150 लोगों की जान जरूर चली गई। राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहाकि आज देश में कांग्रेस अध्यक्ष ही किसान, युवा व बेरोजगारों की लड़ाई लड़ रहे हैं और उनकी आवाज बुलंद कर रहे है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की डिग्री पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस प्रवक्ताओं ने कहाकि चिल्लाने से झूठ सच नहीं हो जाता है। स्मृति अमेठी को छलने की हर कोशिश कर रही हैं। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि चंद्रकांत दूबे, कांगेस जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र, जगदीश पीयूष, अनिल सिंह, आशोक तिवारी सहित कई नेता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी