दिव्याग बच्चों ने निकाली रैली, बड़ों को मतदान के लिए किया जागरूक

मुसाफिरखाना तहसील मुख्यालय पर आयोजित दिव्याग मतदाता जागरूकता अभियान में लोगों को मतदान से जुड

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Apr 2019 11:26 PM (IST) Updated:Mon, 01 Apr 2019 11:26 PM (IST)
दिव्याग बच्चों ने निकाली रैली, बड़ों को मतदान के लिए किया जागरूक
दिव्याग बच्चों ने निकाली रैली, बड़ों को मतदान के लिए किया जागरूक

मुसाफिरखाना : तहसील मुख्यालय पर आयोजित दिव्याग मतदाता जागरूकता अभियान में लोगों को मतदान से जुड़ी जानकारियां दी गई। डीएम डा. मनोहर मिश्र की अगुवाई में दिव्याग बच्चों ने कस्बे में एक रैली निकाली। रैली को जगह-जगह रोककर लोगों को स्लोगन के माध्यम से मतदान के महत्व को समझाते हुए सभी को मतदान करने के लिए जागरूक किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी प्रभूनाथ ने दिव्यागजनों के लिए मतदान केंद्रों पर ट्राईसाइकिल की सुविधा व दिव्याग को बूथ मित्र की सहायता से मतदान के लिए ले जाने की बात समझाई। एडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने महिलाओं व बच्चियों को मतदान के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें मतदान के लिए किसी भी तरह का प्रलोभन न दिये जाने की सलाह दी। उक्त अवसर पर एसडीएम महात्मा सिंह, राजकीय बालिका इंटर कालेज की प्राचार्या श्रद्धाजलि सिंह, तहसीलदार घनश्याम भारतीय समेत कई लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी