महिला खिलाड़ी के सहयोग में आगे आए ग्राम प्रधान

प्रधानों ने खिलाड़ी सहयोग राशि एकत्र कर सौंप दी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Sep 2020 12:13 AM (IST) Updated:Thu, 17 Sep 2020 05:01 AM (IST)
महिला खिलाड़ी के सहयोग में आगे आए ग्राम प्रधान
महिला खिलाड़ी के सहयोग में आगे आए ग्राम प्रधान

अमेठी : आर्थिक रूप से कमजोर महिला खिलाड़ी को खेल में प्रतिभाग करने के लिए कई ग्राम प्रधान आगे आए हैं। प्रधानों ने खिलाड़ी सहयोग राशि एकत्र कर सौंप दी है।

जामो ब्लॉक की ग्राम पंचायत नदियावां के गांव बसायक पुर निवासी हैंडबॉल की महिला खिलाड़ी अंजनी गुप्ता अगले वर्ष फरवरी माह में अमेरिका में आयोजित ईको चैलेंज प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए पंजीकरण कराया और लोगों से सहयोग करने की अपील की थी। बुधवार को ग्राम प्रधान नदियावां राजबहादुर सिंह, प्रधान सुधीर सिंह, बृजेश कुमार यादव, शिव प्रकाश शुक्ला जामो, दिनेश कुमार वर्मा ने पांच-पांच हजार व अमर नाथ पांडेय, जगत बहादुर यादव, आशीष शुक्ला ने 11-11 सौ व प्रिस सिंह तथा मो. सईद ने 21-21 सौ रुपये सहित 36 हजार से अधिक सहायता धनराशि उपलब्ध कराई है। प्रधानों ने कहा कि खिलाड़ी के लिए और प्रयास किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी