अग्निकांडों में चार मकान राख

अमेठी जिले में दो स्थानों पर अलग अलग हुए अग्निकांड में चार मकान व पांच बीघा फसल जलकर राख

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Apr 2019 12:11 AM (IST) Updated:Mon, 01 Apr 2019 06:27 AM (IST)
अग्निकांडों में चार मकान राख
अग्निकांडों में चार मकान राख

अमेठी : जिले में दो स्थानों पर अलग अलग हुए अग्निकांड में चार मकान व पांच बीघा फसल जलकर राख हो गई।

पहली घटना मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र के राजामऊ गाव में भोर में चार घरों में अज्ञात कारणों से लगी आग से हजारों रुपये के खाने-पीने की सामग्री सहित कपड़े जल कर गरीबों के राख हो गए। गाव निवासी बृजभूषण, बैजनाथ, उमराव व रामधनी के आशियाने जलकर राख हो गए हैं। तहसीलदार श्रद्धा सिंह ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई है, जल्द ही आर्थिक सहायता मुहैया करा दिया जाएगा। दूसरी घटना जगदीशपुर के जल निगम रोड पर सगीर सहित चार लोगों का एक-एक बीघा फसल व बगाही गांव में शिव पूजन का एक बीघा गेंहू की फ सल अज्ञात कारणों से लगी आग में जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। ग्राम प्रधान ने घटना की जानकारी तहसील कर्मचारियों को दी है।

chat bot
आपका साथी