बूथ, ग्राम, न्याय पंचायत के बाद ब्लाक स्तर पर होगा कांग्रेस का पुनर्गठन

संगठन के सृजन के लिए कांग्रेस ने अभियान शुरू किया। कांग्रेस बूथ स्तर पर पुनर्गठन कर संगठन को मजबूत आधार देगी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 02 Sep 2020 12:01 AM (IST) Updated:Wed, 02 Sep 2020 06:07 AM (IST)
बूथ, ग्राम, न्याय पंचायत के बाद ब्लाक स्तर पर होगा कांग्रेस का पुनर्गठन
बूथ, ग्राम, न्याय पंचायत के बाद ब्लाक स्तर पर होगा कांग्रेस का पुनर्गठन

अमेठी : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर संसदीय क्षेत्र अमेठी में संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत ब्लाक भादर व संग्रामपुर में पुनर्गठन का कार्य शुरू किया गया। कांग्रेस ब्लॉक, न्याय पंचायत, ग्राम सभा व बूथ स्तर तक कमेटी का पुनर्गठन करेगी।

पुनर्गठन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रदीप सिघल ने कहा कि संगठन ही पार्टी की रीढ़ है। कांग्रेस बूथ स्तर पर पुनर्गठन कर संगठन को मजबूत आधार देगी। ताकि चुनाव के साथ-साथ आमजन की सेवा का लक्ष्य पूर्ण हो सके। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व अमेठी रायबरेली प्रभारी फरहान वारसी ने कहा कि संपर्क, संघर्ष और संवाद से संगठन मजबूत होता है। इस पर कांग्रेस पार्टी पूर्ण रुप से कार्य कर रही है। बैठक के अंत में पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न श्री प्रणव मुखर्जी के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला प्रवक्ता डॉ. अरविद चतुर्वेदी ने बताया कि बैठक में शत्रुघ्न सिंह, राजीव सिंह, देवेंद्र सिंह गप्पू, सुनील सिंह, प्रशांत त्रिपाठी, सुनील बहादुर सिंह उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी