अटल की याद में शोकसभाएं और कैंडल मार्च

अमेठी : पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ ग

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Aug 2018 12:06 AM (IST) Updated:Sun, 19 Aug 2018 12:06 AM (IST)
अटल की याद में शोकसभाएं और कैंडल मार्च
अटल की याद में शोकसभाएं और कैंडल मार्च

अमेठी : पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। दिवंगत वरिष्ठ भाजपा नेता की स्मृति में पार्टी पदाधिकारियों व आम जनमानस ने कैंडल मार्च व शोकसभा कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी व युवा नेता महेश प्रताप सिंह की अगुवाई में देर शाम कैंडल मार्च निकाल कर पूर्व प्रधानमंत्री की दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। कैंडल मार्च सैठा ओवरब्रिज से शुरू हुआ, जो रेलवे स्टेशन, हनुमान तिराहा, डीएम आवास होते हुए शहर में भ्रमण की। सब्जी मंडी तिराहे पर पहुंचकर सभी ने अटल जी को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष उमाशंकर पांडेय, गोविंद सिंह, भूपेंद्र मिश्र, ओपी सिंह, रणवीर सिंह, सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के लोग शामिल हुए। फुरसतगंज में शनिवार को कस्बे के सहकारी समिति गोदाम में एक शोकसभा आयोजित की गई। वरिष्ठ भाजपा नेता भवानी दत्त दीक्षित के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर अमर सिंह, धर्मेद्र गिरि, अतुल, रोहित कौशल, रामानंद, शीतला प्रसाद सोनकर, राम नरेश साहू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। सिंहपुर संवादसूत्र के अनुसार क्षेत्र के राजाफ त्तेपुर कस्बे में श्रद्धाजलि सभा का आयोजन किया गया। इसके बाद समूचे नगर में कैंडल मार्च निकाल भ्रमण किया गया। कैंडल मार्च कस्बा स्थित रामलीला मैदान से शुरू होकर सरस्वती नगर, इस्लामगंज से होते हुए पुन: वापस लौटी, जहां सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर श्रद्धा के फू ल चढ़ाए। इस अवसर पर जिला महामंत्री धर्मेश मिश्र, रमेशचंद्र तिवारी, वरिष्ठ नेता शिवाकात अवस्थी, भाजपा मंडल अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह, सदाशिव मिश्र आदि ने भी संबोधित किया। इसके इतर शिवरतनगंज व्यापार मंडल की ओर से शोक सभा आयोजित की गयी। यहां सियाराम मिश्र, राजीव त्रिवेदी, आशीष मिश्र, शशाक त्रिपाठी, नीरज शुक्ल, मनोज बाजपेई, छोटू बीडीसी, रंजीत पाडेय, मदन मिश्र, रामकुमार बाजपेई, विनय मिश्र, चंद्रकांत समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी