'भाजपा सरकार में ही है सबका विकास'

जगदीशपुर (अमेठी) विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित गुरुवार को एक विद्यालय के उद्घाटन कार्य

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Feb 2019 12:07 AM (IST) Updated:Fri, 22 Feb 2019 12:07 AM (IST)
'भाजपा सरकार में ही है सबका विकास'
'भाजपा सरकार में ही है सबका विकास'

जगदीशपुर (अमेठी): विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित गुरुवार को एक विद्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने सुलतानपुर जाते समय निहालगढ़ रेलवे स्टेशन स्थिति युवा भाजपा कार्यकर्ता बबलू त्रिवेदी के आवास पर कार्यकर्ताओं से शिष्टाचार मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इसके साथ ही उन्होंने वरिष्ट भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भेंटवार्ता बैठकर कर हालचाल जाना। स्वागत से अभीभूत श्री दीक्षित ने उपस्थित लोगों से कहा कि भाजपा सरकार में ही सबका विकास है। भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास के नारे के साथ काम कर रही है। वहीं बदलापुर विधायक रामचंद मिश्रा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाया है। इस मौके पर पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष, ओबीसी मोर्चा के सुरेश यज्ञसैनी, कोमल पाडेय, बूथ अध्यक्ष प्रदीप पाडेय, बिहारी लाल यादव, समसु नेता, बिल्लू पाडेय, पिंटू तिवारी, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, मो. बारिक सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी