नकली डीजल बनाने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार

मुसाफि रखाना : क्षेत्र के अलीगंज बाजार में पुलिस ने धरपकड़ अभियान चलाया। जिसमें एक मिट्टी के तेल स

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Mar 2017 11:56 PM (IST) Updated:Sat, 25 Mar 2017 11:56 PM (IST)
नकली डीजल बनाने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार
नकली डीजल बनाने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार

मुसाफि रखाना : क्षेत्र के अलीगंज बाजार में पुलिस ने धरपकड़ अभियान चलाया। जिसमें एक मिट्टी के तेल से नकली डीजल बनाने वाले गिरोह के सरगना को मौके से गिरफ्तार करते हुए उसके पास से 200 लीटर नकली डीजल भी बरामद किया है।

आपूर्ति निरीक्षक सदर सुल्तानपुर ने गोपनीय सूचना के आधार पर केरोसीन आयल से डीजल बनाने का कारखाना पर छापेमारी की है। मामले में गिरोह के सरगना ईलाइची उर्फ नितिन कुमार पुत्र तुलसी निवासी अलीगंज बाजार के पास से 200 लीटर नकली डीजल के साथ गिरफ्तार किया है। आपूर्ति निरीक्षक की लिखित शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। इस बाबत कोतवाल डीके सिंह ने बताया कि मामले में गिरफ्तारी की गई है।

chat bot
आपका साथी