अमेठी रियासत के युवराज अनंत विक्रम सिंह गिरफ्तार

अमेठी, जागरण संवाददाता : अमेठी रियासत के युवराज और भाजपा नेता अनंत विक्रम सिंह को शनिवार को पुलिस ने

By Edited By: Publish:Sat, 04 Jul 2015 06:05 PM (IST) Updated:Sat, 04 Jul 2015 06:05 PM (IST)
अमेठी रियासत के युवराज अनंत विक्रम सिंह  गिरफ्तार

अमेठी, जागरण संवाददाता : अमेठी रियासत के युवराज और भाजपा नेता अनंत विक्रम सिंह को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन पर गत 14 सितंबर को भूपति भवन के बाहर हुई ¨हसा व सिपाही विजय मिश्र की हत्या के षड़यंत्र का आरोप है। रविवार को पुलिस ने उन्हें भूपति भवन के पास स्थित सती महरानी के मंदिर से पूजा कर वापस लौटते समय गिरफ्तार कर लिया। अनंत की गिरफ्तारी की खबर लगते ही समर्थक आसपास के थानों पर पहुंचे, लेकिन तब तक पुलिस ने उन्हें पीपरपुर के रास्ते सुल्तानपुर पहुंचा दिया। पुलिस अधीक्षक ने कहाकि बाकी आरोपियों की भी धरपकड़ की जा रही है।

नौ महीने तक बंद हुई राजमहल की रार का जिन्न अब फि र बाहर आ गया है। 14 सितंबर को रामनगर में पुलिस और ग्रामीणों के संघर्ष में एक सिपाही की मौत हो गई थी। घटना में पुलिस ने अनंत समेत सात लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया था। इसके साथ 250 अज्ञात लोगों पर भी मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने घटना के बाद 19 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। नामजद आरोपियों में से दो को पहले ही जेल भेजा जा चुका था। शनिवार को एसडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति क्षेत्राधिकारी रवि कुमार चतुर्वेदी तीन थानों की फ ोर्स व पीएसी के साथ रामनगर पहुंचे। अनंत विक्रम सिंह उस समय सती महारानी मंदिर परिवार के साथ दर्शन करने गये थे। पुलिस ने उनको मंदिर के गेट से गिरफ्तार कर लिया। समर्थकों को जब इसकी जानकारी हुई तो वह आसपास के थानों पर पहुंच गए। पुलिस उनको लेकर मुंशीगंज के रास्ते कल्याणपुर होते हुए पीपरपुर थाने पहुंची। वहा पर सारी कार्रवाई पूरी होने के बाद उनको कई थानों की फ ोर्स के साथ कोर्ट भेज दिया गया।

बेटे का फर्ज निभाया, जेल जाने से नहीं डरता

पीपरपुर थाने पर मीडिया से मुखातिब अनंत विक्रम सिंह ने कहाकि पूरा घटनाक्रम महाराज और अमीता के इशारे पर हुआ है। मुझे बेवजह मामले में घसीटा गया है। घटना के वक्त मैं राजमहल में पुलिस कस्टडी में था, लेकिन अपनी मां को महल में सम्मान दिलाकर मैंने बेटे का फर्ज निभाया है। शासन प्रशासन महाराज (डा. संजय सिंह) के इशारे पर चल रहा है। अगर मेरी मां व मेरे परिवार के साथ कुछ होता है तो उसके जिम्मेदार महाराज व अमीता होंगी।

इस बाबत पुलिस अधीक्षक हीरालाल ने बताया कि न्यायालय ने भूपति भवन कांड के नौ आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था। अनंत विक्रम सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपी भी पकड़े जाएंगे।

chat bot
आपका साथी