गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा

गौरीगंज, जागरण संवाददाता: भगवान परशुराम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा से पहले दुर्गन धाम से शोभा यात

By Edited By: Publish:Sun, 19 Apr 2015 05:56 PM (IST) Updated:Sun, 19 Apr 2015 05:56 PM (IST)
गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा

गौरीगंज, जागरण संवाददाता: भगवान परशुराम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा से पहले दुर्गन धाम से शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। श्रीमत परमहंस सगरा आश्रम बाबूगंज पर यात्रा का स्वागत किया गया।

मां दुर्गन धाम पर भगवान परशुराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इससे पहले रविवार को दुर्गन धाम से ही शोभायात्रा निकाली गई। स्वामी वल्लभाचार्य की अगुवाई में हजारों लोगों ने दुर्गन धाम के पवित्र सगरे का जल लेकर यात्रा के लिए प्रस्थान किया। यात्रा दुर्गन धाम से होते हुए बिसवां, धारूपुर, पूरे फाजिल, सेंभुई होते हुए सगरा आश्रम पहुंची। सगरा आश्रम पर यात्रा का स्वागत आश्रम प्रबंधक कप्तान मिश्र के द्वारा किया गया। यहां आश्रम पीठाधीश्वर मौनी स्वामी ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहाकि मंदिर और मठ की स्थापना से सनातन धर्म आगे बढ़ेगा और संस्कारों को बल मिलेगा। मौनी स्वामी के नेतृत्व में यात्रा गौरीगंज होते हुए जवाहर नवोदय विद्यालय, मनीपुर से दुर्गन धाम पहुंची। यात्रा में शशिकांत मिश्र, रामेंद्र मिश्र, उमाकांत, राम लखन शुक्ल, भोला नाथ पांडे मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी