संदिग्धावस्था में अयोध्या के युवक की मौत

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

By JagranEdited By: Publish:Sat, 29 Aug 2020 11:27 PM (IST) Updated:Sat, 29 Aug 2020 11:27 PM (IST)
संदिग्धावस्था में अयोध्या के युवक की मौत
संदिग्धावस्था में अयोध्या के युवक की मौत

अंबेडकरनगर : इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के उतरेथू बाजार में बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उतरेथू बाजार में रंजीत के मकान में किराए पर रह रहे अशोक कुमार खरे 35 वर्षीय पुत्र स्व. विनय प्रकाश खरे अयोध्या जनपद के ग्राम कोदइला थाना बीकापुर के निवासी थे। वह ई-रिक्शा चलाकर अपनी रोजी रोटी का जुगाड़ करता था। शुक्रवार को देर शाम कमरे पर पहुंचा और सुबह लोगों ने देखा कि अंदर से कमरा बंद है। इस पर लोगों ने मकान मालिक की मदद से पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से दरवाजा तोड़कर देखा तो अशोक का शव मुंह के बल जमीन पर पड़ा था। कमरे की तलाशी में पुलिस को उसकी बहन का फोन नंबर मिला, जिस पर सूचना दी। थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया बहन माया देवी ने बताया भाई को दौरा (मिर्गी) की बीमारी थी। इस कारण उसकी मौत हुई है। पोस्टमार्टम कराने से मना करने पर पंचनामा के बाद शव परिवारीजन को सौंप दिया गया।

chat bot
आपका साथी