आवासीय कॉलोनी से अवैध लोगों को हटाएं

अंबेडकरनगर : कर्मचारियों का वर्ष 2011 से 2014 तक कोई लेखा-जोखा विभाग के पास नहीं है। त

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Nov 2018 10:09 PM (IST) Updated:Sat, 03 Nov 2018 10:09 PM (IST)
आवासीय कॉलोनी से अवैध लोगों को हटाएं
आवासीय कॉलोनी से अवैध लोगों को हटाएं

अंबेडकरनगर : कर्मचारियों का वर्ष 2011 से 2014 तक कोई लेखा-जोखा विभाग के पास नहीं है।

तीन वर्ष पूरे कर चुके कर्मियों को स्थायी किया जाए। ऐसी ही 16 सूत्री मांगों को लेकर विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की जिला इकाई ने शनिवार को अकबरपुर विद्युत वितरण खंड परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इससे पूर्व भी 30 अक्टूबर को परिसर में कर्मचारियों ने धरना दिया था। शनिवार को प्रदर्शन की अध्यक्षता करते हुए बीके ¨सह ने मांग करते हुए कहा कि उप केंद्र पर राजस्व वसूली का कार्य कर रहे कर्मचारियों का बीमा कराया जाए। अकबरपुर आवासीय कॉलोनी में अवैध रूप से निवास कर रहे लोगों को तत्काल हटा कर कर्मचारियों को आवास आवंटित किया जाए। संविदा कर्मियों को समय से वेतन का भुगतान दिया जाए। समित के मंत्री राज बहादुर उपाध्याय ने कहा कि संविदा कर्मियों के परिचय पत्र पर सक्षम अधिकारी का हस्ताक्षर होना चाहिए। विद्युत उपकेंद्र जलालपुर के अवर अभियंता संतोष शर्मा द्वारा कराए गए कार्यों का जांच कराकर विभागीय कार्यवाही सुनिश्चित किया जाए। धरने के पश्चात 16 सूत्री मांग पत्र अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण खंड मंडल को सौंपा गया। इस मौके पर राज बहादुर उपाध्याय, राजेश यादव, रघुवंश मिश्र, केएन ¨सह, बबलू ¨सह, महेंद्र त्यागी, सुनील तिवारी, सूर्यनाथ वर्मा, राघवेंद्र यादव, देवीचंद भारती, सुरेंद्र यादव, अमरजीत यादव, अर्जुन यादव, सुरेश कुमार, अंगद यादव, रमेश केवट ,अजय वर्मा, बलवंत यादव, अखिलेश तिवारी, राहुल, मोहम्मद मुस्तकीन, परितोष यादव व दिवाकर चौबे आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी