प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं को बनाएंगे पदाधिकारी

अंबेडकरनगर : विधानसभा क्षेत्र आलापुर के सेक्टर गनपतपुर के पो¨लग बूथों का गठन किया गया। म

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 11:29 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 11:29 PM (IST)
प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं को बनाएंगे पदाधिकारी
प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं को बनाएंगे पदाधिकारी

अंबेडकरनगर : विधानसभा क्षेत्र आलापुर के सेक्टर गनपतपुर के पो¨लग बूथों का गठन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त ने कहा कि सर्वजन समाज के प्रशिक्षित कार्यकर्ता को ही पदाधिकारी बनाया जाय। कहा कि इस समय देश व प्रदेश में अराजकता का माहौल है।

उन्होंने कहा कि बसपा सरकार में गुंडा, माफिया प्रदेश छोड़ कर बाहर चले जाते थे। 41 हजार सिपाही, एक लाख 70 हजार सफाईकर्मी, 72 हजार शिक्षको की भर्ती निष्पक्षता से की गयी। भाजपा द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढाओ का नारा दिया गया था, लेकिन बेटियां अब सुरक्षित नहीं है। उन्होंने मतदाता सूची में नाम शामिल करने पर जोर दिया गया। निर्वाचन आयोग नये मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष अभियान सात, 14 व 28 अक्टूबर निर्धारित की है। कार्यकर्ता इस दिन बूथों पर मौजूद रहकर नए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल कराएं। हथिनालाला निवासी शैलेष दुबे व ग्राम सभा करौदी लाला निवासी रोशन अली, पीस पार्टी छोड़कर साथियों के साथ बसपा में शामिल हुए। संचालन राम प्यारे निषाद ने किया। राकेश खरवार, नृपति अंबेश, अजय कुमार, रामचंद्र वर्मा, अजीज शाह, आशाराम त्यागी, सत्यराम पाल, नगई राम, जगदीश कनौजिया, रामअचल मौर्य, राम बहादुर, रमावती, सुनीता, कलावती आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी