साहब देखिए सड़क नहीं सुरक्षित यातायात

अंबेडकरनगर : पुलिस व परिवहन विभाग सड़क पर सुरक्षित यातायात को लेकर लगातार जागरूकता अभि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 02 Nov 2018 09:27 PM (IST) Updated:Fri, 02 Nov 2018 09:27 PM (IST)
साहब देखिए सड़क नहीं सुरक्षित यातायात
साहब देखिए सड़क नहीं सुरक्षित यातायात

अंबेडकरनगर : पुलिस व परिवहन विभाग सड़क पर सुरक्षित यातायात को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाने का दावा कर रहा है। हालांकि धरातल पर इसका कोई खास असर नहीं नजर आता। वजह जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीणांचल तक यातायात नियमों की धज्जियां उड़ती नजर आती हैं। इन दिनों पुलिस विभाग की ओर से यातायात जागरूकता माह चलाया जा रहा है। हालांकि अभीतक इसका असर नहीं दिखता है। वजह बंद कमरों में ही जागरूकता का शोर गूंज रहा है। सड़कों पर होने वाली मनमानी को रोकने के लिए कोई भी नजर नहीं आता। इसका नजारा शुक्रवार को बसखारी मार्ग पर देखने को मिला। जिला मुख्यालय की ओर से बसखारी की ओर फर्राटा भरते पिकप भार वाहन में करीब दर्जनभर से अधिक लोग भीतर भरे थे। इसके बाद बाहर लटके होने के साथ ही वाहन के अगले भाग पर भी बैठे दिखे। ऐसे में हादसा होने पर जनहानि की संभावना भी अधिक ही होती। खास बात है कि अधिकारियों की आंख के सामने से होते हुए यह वाहन सड़क पर दौड़ता रहा, लेकिन इसे रोकने-टोकने वाला कोई नहीं रहा। जिला मुख्यालय के चप्पे-चप्पे पर पुलिस और यातायात पुलिस कर्मियों के अलावा परिवहन विभाग के अधिकारियों के सामने हुई इस मनमानी ने सवाल खड़ा कर दिया है। ऐसे ही आलम परिवहन निगम की बसों में भी देखने को मिलता है। परिवहन विभाग की ओर से निगम के बस चालकों को यातायात नियमों के पालन का पाठ पढ़ाया जाता है। जबकि बसों में निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियों को बैठाया जाना आम बात है। इसकी तस्दीक निगम की बसों में यात्रियों को निर्धारित दूरी के बीच क्षमता से अधिक टिकट जारी होने को देखकर लगाया जा सकता है। उधर स्कूली वाहनों के अलावा टैक्सी वाहनों की मनमानी भी आए दिन चे¨कग में देखने को मिलती है। टीएसआई सुधांशु वर्मा ने बताया कि यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई की जाती है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी केएन ¨सह ने बताया कि यातायात नियम तोड़ने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी