स्मैक व अवैध शराब के साथ तीन गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपितों पर मुकदमा दर्ज

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Jul 2020 11:42 PM (IST) Updated:Tue, 07 Jul 2020 11:42 PM (IST)
स्मैक व अवैध शराब के साथ तीन गिरफ्तार
स्मैक व अवैध शराब के साथ तीन गिरफ्तार

अंबेडकरनगर : स्मैक व देशी अवैध शराब रखने का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उपनिरीक्षक तनवीर खान ने मुखबिर की सूचना पर नगर के मदरसा एनुल उलूम के पूरब गली में छापा मारा। मौके पर एक व्यक्ति स्मैक बेचते मिला। उसकी पहचान शफी अहमद निवासी मनिहारी टोला के रूप में हुई।

उपनिरीक्षक जंगेज हुसैन ने रामपुर कला से एक व्यक्ति को 10 लीटर अवैध शराब के साथ पकड़ा। आरोपित की पहचान अरमान निवासी मुसहा के रूप में हुई। धर्मनगर चौराहा से पैकोलिया निवासी मनोज को पांच लीटर अवैध देशी शराब के साथ पकड़ा गया है। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया गिरफ्तार आरोपितों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी