केंद्र सहयोग करे तो बहेगी विकास की गंगा : शिवपाल

अंबेडकरनगर : प्रदेश के लोकनिर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने यहां कहा कि केंद्र सरकार यदि प्रदेश का

By Edited By: Publish:Wed, 01 Oct 2014 11:24 PM (IST) Updated:Wed, 01 Oct 2014 11:24 PM (IST)
केंद्र सहयोग करे तो बहेगी विकास की गंगा : शिवपाल

अंबेडकरनगर : प्रदेश के लोकनिर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने यहां कहा कि केंद्र सरकार यदि प्रदेश का सहयोग करे तो प्रदेश में विकास की गंगा बहा दी जाएगी। सूबे में विद्युत संकट केंद्र सरकार के कारण उत्पन्न हुआ। यूपी देश का इकलौता ऐसा प्रदेश है जहां दवा, शिक्षा व सिंचाई की सुविधा मुफ्त प्रदान की जाती है।

कैबिनेट मंत्री नगर से सटे अरियौना गांव में अपने नाम से बनने जा रहे महिला महाविद्यालय के शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महिलाओं को शिक्षित करना आवश्यक है। इनके शिक्षित होने से पूरा परिवार शिक्षित होता है। सपा सरकार में चुनाव से पूर्व जो वादे जनता से किए थे, उन्हें पूरा कर दिया गया है। यादव ने बिजली संकट को स्वीकारते हुए मंत्री ने कहा कि यह स्थिति केंद्र सरकार के कारण उत्पन्न हुई है, लेकिन सपा सरकार एक वर्ष के भीतर प्रदेश को इस संकट से निजात दिला देगी। शीघ्र ही लोहिया भवन सर्किट हॉउस का भी उद्घाटन कर दिया जाएगा। उन्होंने अरियौना गांव के आसपास की आधा दर्जन सड़कों के शीघ्र निर्माण की घोषणा कार्यक्रम में की। इसके पूर्व हवन पूजन कर मंत्री ने महाविद्यालय के निर्माण की आधारशिला रखी। कार्यक्रम को दुग्ध विकास मंत्री राममूर्ति वर्मा, चिकित्सा व स्वास्थ्य राज्यमंत्री शंखलाल मांझी, विधायक अजीमुलहक पहलवान, भीमप्रसाद सोनकर, शेरबहादुर सिंह, व अभय सिंह आदि ने संबोधित किया। संचालन सपा जिलाध्यक्ष हीरालाल यादव ने किया। पूर्व जिलाध्यक्ष रामशकल यादव, गिरीश कुमार, डॉ. महंत चंद्र प्रकाश त्रिपाठी आदि मौजूद थे।

बिजली व लोनिवि को कसा : शिलान्यास समारोह को संबोधित करने के बाद मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने मंच के निकट बने कैंप में जिलाधिकारी विवेक व एसपी उमेशचंद्र श्रीवास्तव की मौजूदगी में विकास समीक्षा बैठक की। उन्होंने विभागवार विकास कार्यो की जानकारी अधिकारियों से की। करीब 20 मिनट की बैठक के दौरान उन्होंने जिले में बिजली व सड़कों की समस्या के लिए संबंधित विभागों के अधिशासी अभियंताओं के पेंच कसे।

chat bot
आपका साथी