महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए बढ़ाएं हाथ

वर्तमान समय महिला सशक्तीकरण का है। आंगन से निकलकर महिलाएं अंतरिक्ष तक पहुंच गई हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 11:48 PM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 11:48 PM (IST)
महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए बढ़ाएं हाथ
महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए बढ़ाएं हाथ

अंबेडकरनगर : रमाबाई राजकीय महिला महाविद्यालय अकबरपुर में मिशन शक्ति अभियान के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में प्राचार्य शेफाली सिंह ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सबसे पहले समाज से दहेज प्रथा, अशिक्षा, यौन हिसा, असमानता, भ्रूण हत्या, महिलाओं के प्रति घरेलू हिसा, व वेश्यावृत्ति को समाप्त करना होगा। कहा कि वर्तमान समय महिला सशक्तीकरण का है। आंगन से निकलकर महिलाएं अंतरिक्ष तक पहुंच गई हैं। कार्यक्रम में डॉ. शाहिद परवेज, रवींद्र कुमार वर्मा, डॉ. महेंद्र यादव, डॉ. मनोज गुप्ता, डॉ. नंदन सिंह, विजय प्रकाश सिंह, संगीता, विजयलक्ष्मी यादव, डॉ. सीमा यादव व डॉ. अजीत प्रताप सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी